HealthIndiaTrending

शराब छोड़ने के बाद दिमाग और शरीर पर क्या असर होता है?

शराब की लत छोड़ना आपके जीवन के सबसे बेहतरीन फैसलों में से एक हो सकता है। जैसे ही आप शराब पीना बंद करते हैं, आपका शरीर एक ‘रिपेयर मोड’ में चला जाता है और शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं शराब छोड़ने के बाद दिमाग और शरीर पर क्या असर होता है।
शराब छोड़ने के बाद दिमाग और शरीर पर क्या असर होता है?
आजकल शराब पीना एक फैशन सा बन गया है। यंगस्टर्स और वर्किंग लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। हालांकि हेल्थ एक्सपर्स मानते हैं कि थोड़ी मात्रा में शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक नहीं होता, लेकिन शराब का नियमित सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। शराब की लत न केवल लिवर को नुकासन पहुंचाती है बल्कि आपके पूरे स्वास्थ को बिगाड़ देती है। ऐसे में शराब के नुकसान को देखते हुए कई लोगों इसे छोड़ना चाहते हैं, लेकिन किसी भी चीज की लत को छुड़ा पाना काफी मुश्किल होता है। शरीर और दिमाग दोनों पर असर देखने को मिलता है। कई लोग ये भी सोचते होंगे कि शराब की लत छोड़ने से दिमाग और शरीर पर क्या असर होता है। 

1. शुरुआती कुछ दिन (24 से 72 घंटे)

शराब छोड़ने के 24 से 72 घंटे काफी मुश्किल भरे होते हैं। क्योंकि इस वक्त शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल रहे होते हैं। इसे विड्रॉल फेज कहते हैं। शुरुआती दिनों में आपको घबराहट, चिड़चिड़ापन और नींद की कमी महसूस हो सकती है। इसके अलावा हाथों में कंपन, पसीना आना, सिरदर्द और जी मिचलाना जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं।

2. पहला हफ्ता (7 दिन बाद)
शराब छोड़ने के 7 दिनों के भीतक दिमाग और शरीर दोनों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। स्थिति सुधरने लगती है। 7 दिनों में आपको बेहतर नींद आती है। एक हफ्ते बाद आप ज्यादा गहरी और ताज़ा नींद लेने लगते हैं। इसके अलावा आपकी त्वचा बेहतर दिखने लगती है और आंखों के नीचे के काले घेरे कम होने लगेंगे।

3. दो से चार हफ्ते बाद
लिवर में जमा अतिरिक्त फैट कम होने लगता है। यदि लिवर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, तो वह खुद को रिपेयर करना शुरू कर देता है। शराब में ‘कैलोरीज’ होती हैं। इसे छोड़ने से पेट की चर्बी कम होती है और पाचन तंत्र बेहतर होता है। दिमाग भी सही तरीके से काम करता है। इससे ‘ब्रेन फॉग’ खत्म होने लगता है। आपकी एकाग्रता और याददाश्त में सुधार आता है।

4. एक से तीन महीने बाद
शराब छोड़ने से 1 से 3 महीने में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते। हाई ब्लड प्रेशर के स्तर में कमी आती है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply