Trending

वॉक के 10 हजार स्टेप ऐसे पूरे किए तो क्या किया, वजन घटाने पर नहीं होगा असर, जानिए वेट लॉस के लिए कैसे Walk करें

Satya Report: आजकल दिन में 10 हजार कदम पूरे करने का एक ट्रेंड सा बन गया है। लोग रोजाना अपने स्टेप काउंट करते हैं तो और सोचकर खुश हो जाते हैं कि उन्होंने दिनभर में 10,000 कदम पूरे कर लिए, लेकिन क्या दस हजार कदम पूरे करने से वजन कम हो सकता है। क्या सिर्फ स्टेप काउंट पूरे करने से मोटापा कम हो सकता है। आइये जानते हैं कैसा होना चाहिए वॉक का सही तरीका, जिससे वजन कम हो और वॉक के सभी फायदे आपको मिल सकें?

वॉक के 10 हजार स्टेप ऐसे पूरे किए तो क्या किया, वजन घटाने पर नहीं होगा असर, जानिए वेट लॉस के लिए कैसे Walk करें
वॉक के 10 हजार स्टेप ऐसे पूरे किए तो क्या किया, वजन घटाने पर नहीं होगा असर, जानिए वेट लॉस के लिए कैसे Walk करें

10 हजार कदम नहीं ऐसे करें वॉक

कुछ लोग दिनभर थोड़ा बहुत चलते रहते हैं। हल्के और धीरेधीरे कदम से टहलते रहते हैं। ऐसे में आप 10 हजार कदम तो पूरे कर देते हैं लेकिन इससे शरीर को वॉक वाला फायदा नहीं मिल पाता है। इस तरह टहलने से भले ही आपके स्टेप काउंट पूरे हो जाएं लेकिन शरीर को वॉक वाला सिग्नल नहीं मिल पाता है। इसलिए ऐसे स्टेप काउंट आपको एक्टिव जरूर रखते हैं, लेकिन इससे बढ़ा हुआ वजन कम नहीं हो पाता है। 

वजन घटाने के लिए कैसे वॉक करें

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दिनभर के स्टेप्स से अलग आधा घंटा या 45 मिनट तेज कदमों से वॉक करनी चाहिए। ऐसा करने से दिमाग को वॉक करने के सिग्नल मिलते हैं और आपका शरीर कैलोरी बर्न करने में जुट जाता है। आपको इतनी तेज गति से वॉक करनी चाहिए कि पसीना निकलने लगे और आप पूरे वाक्य खत्म करके बात करने की कंडीशन में न हों। अगर आप वॉक की जगह रनिंग या ब्रिक्स वॉक करते हैं तो इससे कुछ ही दिनों में वजन पर असर दिखना शुरू हो जाएगा। वेट लॉस के लिए दौड़ना और ब्रिस्क वॉक करना फायदेमंद होता है।

वॉक और स्टेप काउंट में क्या अंतर है?

वॉक एक फिटनेस एक्टिविटी है। इससे आपके पूरे शरीर का व्यायाम होता है, जिसमें आप टहलते हैं या चलते हैं। वॉक में चलने का टाइम, तीव्रता पर ध्यान देना होता है। जैसे अगर आप 30 मिनट तेज वॉक करते हैं तो हार्ट हेल्थ, ब्लड सर्कुलेशन और मेंटल हेल्थ में सुधार आता है। वहीं स्टेप काउंट को आप किसी पेडोमीटर या स्मार्टवॉच से जान सकते हैं कि आपने दिनभर में कितने कदम पूरे किए। आप खुद को एक्टिव रखने के लिए दिनभर के स्टेप काउंट पर ध्यान दें। स्टेप काउंट से आप जान पाते हैं कि आप दिनभर में कितने सक्रिय रहे।

Disclaimer:
   

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply