CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

भाभी की हत्या करने पहुंचा देवर, घर पर नहीं मिली तो बड़ी बहन को मार दी गोली..​​​​​​​

यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक देवर भाभी की हत्या करने पहुंच गया। भाभी के घर पर न मिलने पर उनकी शादीशुदा बड़ी बहन को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने देवर समेत पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सत्तीचौरा घाट निवासी ओम प्रकाश मजदूर है। परिवार में पत्नी सुशीला, चार बेटियां रोशनी, चांदनी, सरोजिनी, अंजलि व बेटा युवराज हैं। सरोजिनी की शादी छह साल पहले उन्नाव के कल्लूपुरवा के रहने वाले संतोष से हुई थी। दो साल पहले उसके एक वर्षीय बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया, जो उन्नाव कोर्ट में चल रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह मायके में रह रही थी। रविवार शाम करीब चार बजे पति संतोष घर पहुंचकर झगड़ा करने लगा। उसने मां और बड़ी बहन 40 वर्षीय चांदनी से मारपीट की। इस पर उसने पति को घर से भगा दिया।

रात आठ बजे के बाद देवर विनोद, अजय, अंशू समेत दो अन्य लोगों के साथ घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। चांदनी ने विरोध किया तो विनोद ने उसके पेट में गोली मार दी। पुलिस को सूचना देने के साथ ही बहन को लेकर केपीएम पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी पूर्वी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

भाभी को मारने आया था देवर

विनोद अपनी भाभी सरोजिनी को मारने आया था लेकिन वह सामान लेने चली गई थी। इस बीच पहुंचा विनोद चांदनी और उसकी मां से गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर मौत के घाट उतार दिया। सरोजिनी ने बताया कि बड़ी बहन चांदनी ने सात साल पहले इलाके में रहने वाले बावर्ची उपेंद्र से लव मैरिज किया था। उनकी तीन साल की बेटी परी है। रविवार के कारण बहन घर पर भांजी के साथ मौजूद थी। आरोप है कि पति घर आकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा तो उसने थप्पड़ मारकर भगा दिया। इसके बाद वह रात का खाना बनाने के लिए छोटी बहन अंजलि के साथ सामान खरीदने गई थी। इस बीच विनोद अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और चांदनी को गोली मारकर साथियों के साथ फरार हो गया। आरोप है सरोजिनी का पति चांदनी से खुन्नस रखता था। उसे लगता था उसके कारण ही दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply