BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

जब धर्मेंद्र ने ‘कल की हसीन मुलाकात’ गाने में जोड़े अपने अंदाज के रंग, हेमा मालिनी ने सुनाया शूटिंग का खास किस्सा

मुंबई : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और डांस से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन दर्शकों को उनकी जोड़ी धर्मेंद्र के साथ हमेशा खास लगी।

जब धर्मेंद्र ने ‘कल की हसीन मुलाकात’ गाने में जोड़े अपने अंदाज के रंग, हेमा मालिनी ने सुनाया शूटिंग का खास किस्सा

पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री इतनी पसंद की गई कि उनकी कई फिल्में और गाने आज भी लोगों की यादों में बसे हुए हैं। इन्हीं यादगार पलों में से एक है फिल्म ‘चरस’ का लोकप्रिय गाना ‘कल की हसीन मुलाकात के लिए’, जिसकी शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा अब हेमा मालिनी ने साझा किया है।

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने बताया कि गाने की कोरियोग्राफी पहले से तैयार थी, लेकिन धर्मेंद्र अक्सर उसमें अपनी तरफ से कुछ नया जोड़ देते थे। उनके एक्सप्रेशन, अंदाज और छोटेछोटे बदलाव गाने को और खास बना देते थे।

हेमा मालिनी ने बताया, ”इस गाने की तैयारी भारत में हुई थी, लेकिन इसकी शूटिंग विदेश में की गई थी। उस समय फिल्म के कई शानदार गानों की शूटिंग चल रही थी। धरमजी का काम करने का तरीका काफी अलग था। डांस कोरियोग्राफर जो सिखाते थे, उसमें वह अपने आइडिया और एक्सप्रेशन शामिल कर देते थे। फिर मैं भी उसी हिसाब से अपनी परफॉर्मेंस बदल लेती थी।”

गाने के एक खास हिस्से को याद करते हुए हेमा मालिनी ने बताया कि उन्हें इसका शुरुआती सीन बहुत पसंद था। उन्होंने कहा, ”गाने की शुरुआत में मैं धरमजी को पीछे धकेलती हूं और फिर वह उसी अंदाज में वापस मेरे पास आते हैं। ऐसे छोटेछोटे बदलाव ही किसी भी परफॉर्मेंस को खास बना देते हैं और दर्शकों को लंबे समय तक याद रहते हैं।”

बता दें कि फिल्म ‘चरस’ का निर्देशन मशहूर निर्देशक रामानंद सागर ने किया था। फिल्म में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अलावा अजीत, अमजद खान, सुजीत कुमार, अरुणा ईरानी, असरानी, केष्टो मुखर्जी और टॉम ऑल्टर जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply