CricketIndiaTrending

IPL 2026 से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंटस तो भड़के कप्तान ऋषभ पंत, कहा “इतने सारे….

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 में कल दोपहर LSG का सामना CSK की टीम से हुआ, जहां टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सीएसके के गेंदबाजों ने कप्तान के उस फैसले को सही साबित किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 203 रन बनाए.

IPL 2026 से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंटस तो भड़के कप्तान ऋषभ पंत, कहा “इतने सारे….
IPL 2026 से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंटस तो भड़के कप्तान ऋषभ पंत, कहा “इतने सारे….

हालांकि इसके जवाब में सीएसके ने उर्विल पटेल की विस्फोटक पारी की बदौलत 4 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को सिर्फ 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. सीएसके ने इस मैच को 5 विकेट से जीता. इसके साथ ही एलएसजी की टीम आईपीएल 2026 से अधिकारिकतौर पर बाहर हो चुकी है. कप्तान ऋषभ पंत ने इसके बाद अपनी टीम पर जमकर गुस्सा निकाला है.

Rishabh Pant ने खराब फील्डिंग को माना हार का जिम्मेदार

आईपीएल 2026 से अब ऋषभ पंत की एलएसजी बाहर हो चुकी है. ऋषभ पंत की टीम ने सीएसके के खिलाफ 203 रन बनाया, लेकिन ऋषभ पंत की टीम इस लक्ष्य का बचाव नही कर सकी. आईपीएल 2026 से सीएसके के बाहर होने के बाद कहा कि

“टीम ने स्कोर अच्छा बनाया, लेकिन फील्डिंग ने जीत और हार का अंतर पैदा किया. फील्डिंग स्टैंडर्ड्स को ठीक करना होगा. इतने सारे कैच छोड़े गए हैं. हमें निश्चित तौर पर कुछ एरिया में काम करने की जरूरत है.”

चेन्नई के खिलाफ एलएसजी के हार की सबसे बड़ी वजह निकोलस पूरन और दिग्वेश राठी के खराब फील्डिंग की वजह से शिकस्त का सामना करना पड़ा. इन दोनों ने उर्विल पटेल, शिवम दुबे जैसे बल्लेबाजों को जीवनदान दिया, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. एलएसजी के खिलाफ उर्विल पटेल ने 23 गेंद में 65 रन की आतिशी पारी खेली, वहीं शिवम दुबे ने अंतिम ओवर में 2 छक्के जड़कर टीम को 4 गेंद शेष रहते जीत दिला दी.

ऋषभ पंत ने हार के बाद कही ये बड़ी बात

सीएसके के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि

“यह कमाल का मुकाबला रहा. हमें पता था कि पावरप्ले में हम पर दबाव रहेगा. जब आप चेन्नई में आते हैं तो इसी तरह के क्रिकेट की उम्मीद करते हैं. उर्विल ने कमाल और अद्भुत पारी खेली. ऐसी पारी हमारे लिए इंग्लिस ने खेली. टीम ने वापसी के लिए दम दिखाया लेकिन सीएसके ने अपनी भावनाओं पर हमसे बेहतर काबू रखा. जिस तरह से हमने बैटिंग शुरू की थी उस लिहाज से ज्यादा रन बनने चाहिए थे. हमें पता था कि 210 के आसपास का स्कोर अच्छा होगा. लेकिन उन्होंने तेज खेल दिखाया लेकिन हमें पता था कि पावरप्ले के बाद मुश्किल हो जाएगी.”

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply