Atiq Ahmed Son Aban Ahmed Death: उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। अबान अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था। इसी दौरान झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

इस हादसे से बाद एक बार फिर अतीक अहमद और उसके परिवार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खासकर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन जो 2023 से ही फरार चल रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शाइस्ता को चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों बनाया है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश है लेकिन शाइस्ता अब तक बचती आ रही है। अबान अहमद की मौत के बाद चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस बार अपने छोटे बेटे के जनाजे में शामिल होने के लिए आएगी?
2023 से फरार चल रही हैं शाइस्ता
24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में वकील उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय इस हत्याकंड ने पूरे देश ध्यान अपनी ओर किया था। यूपी पुलिस पर इस हत्याकंड की गुत्थी को सुझाने का दबाव था, पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई। पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज मिली। सीसीटीवी फुटेज में का बेटा असद और गुड्डू मुस्लिम मुख्य हमलावरों के रूप में दिखाई दिए। पुलिस का आरोप है कि उस समय साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद ने जेल से ही इस हत्याकांड की साजिश रची थी।
जांच के दौरान अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, उसकी बहन आयशा नूरी और भाई अशरफ की पत्नी जैनब के नाम भी सामने आए। पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने साजिश रचने और आरोपियों की मदद करने में भूमिका निभाई। इसके बाद सभी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। इसके बाद से ही शाइस्ता परवीन फरार चल रही हैं।
पति और बेटे के जनाजे में नहीं हुई शामिल
इस दौरान पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में कार्रवाई तेज कर दी। 13 अप्रैल 2023 को झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अतीक के बेटे असद को मार गिराया गया। वहीं इसके दो दिन बाद 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाए गए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन हमलावरों ने कैमरों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। अतीक अहमद और असद की मौत के बाद पुलिस को उम्मीद थी कि शाइस्ता इनके जनाजे में जरूर शामिल होगी। हालांकि पुलिस को निराशा हाथ लगी और शाइस्ता अपने पति और बेटे के जनाजे में शामिल नहीं हुई।
इसके बाद भी पुलिस को उम्मीद थी कि वो जल्द ही शाइस्ता को गिरफ्तार कर लेगी। इसके बाद पुलिस ने शाइस्ता को पकड़ने के लिए कोशिशें तेज कर दी। इस दैरान उत्तर प्रदेश पुलिस, एसटीएफ और एटीएस ने उनकी तलाश में 9 राज्यों में 500 से अधिक छापेमारी की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
कहां है शाइस्ता परवीन?
शाइस्ता परवीन करीब तीन साल से फरार है, लेकिन कई बार अफवाहें उड़ चुकी है वह पुलिस से बचने के लिए विदेश भाग गई हैं। हालांकि इसे लेकर कोई भी पुष्टि नहीं है। पुलिस का मानना है कि शाइस्ता देश में ही और छिपी हुई है। की मौत को अतीक अहमद के परिवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अतीक अहमद और असद अहमद की मौत 2023 में हो गई थी। जबकि अतीक के बड़े बेटे उमर और अली अलगअलग मामलों में जेल में बंद हैं।



