India

स्किन टाइप के हिसाब से कौन से फूड्स खाएं? जानें सही डाइट

हर किसी की स्किन एक जैसी नहीं होती. किसी की त्वचा ड्राई होती है, तो किसी की ऑयली या एक्नेप्रोन. स्किन की जरूरत को समझे बिना और खानपान पर ध्यान न देने से त्वचा पर रूखापन, ज्यादा ऑयल, मुंहासे और जलन जैसी परेशानियां हो सकती हैं. बहुत ज्यादा मीठा, तलाभुना और प्रोसेस्ड खाना भी कुछ लोगों में त्वचा की परेशानी बढ़ा सकता है. वहीं शरीर में पानी और जरूरी पोषक तत्वों की कमी का असर भी त्वचा की हेल्थ पर पड़ सकता है. इसलिए अपनी स्किन की जरूरत को समझना जरूरी है.

ड्राई, ऑयली, कॉम्बिनेशन और एक्नेप्रोन की जरूरत अलग हो सकती है. ऐसे में सिर्फ बाहर से स्किन केयर करने के बजाय खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है. डाइट में सही फूड्स शामिल करने से त्वचा को जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं और स्किन की ओवरऑल हेल्थ को सपोर्ट मिल सकता है. हालांकि, किसी स्किन समस्या को सिर्फ डाइट से ठीक करना संभव नहीं है. अगर त्वचा से जुड़ी परेशानी लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है. आइए जानते हैं अलगअलग स्किन टाइप के लिए क्या खाना चाहिए और स्किन को हेल्दी रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

स्किन टाइप के हिसाब से कौन से फूड्स खाएं?

ड्राई स्किन

ड्राई स्किन वालों को तरबूज, एवोकाडो, ऑलिव ऑयल और सैल्मन फिश डाइट में शामिल कर सकते हैं. तरबूज में पानी ज्यादा होता है, जबकि एवोकाडो, ऑलिव ऑयल और सैल्मन में हेल्दी फैट मिलते हैं. ये चीजें त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकती हैं. इसके अलावा, पालक, ब्रोकली और शकरकंद से विटामिन ए और सी मिलता है, जो त्वचा की हेल्थ के लिए जरूरी हैं.

ऑयली स्किन

ऑयली स्किन के लिए एवोकाडो, ऑलिव, अलसी और मछली जैसे फूड्स लिए जा सकते हैं. इनमें हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो त्वचा की हेल्थ को सपोर्ट कर सकते हैं. इसके साथ साबुत गेहूं और चिकन भी डाइट में शामिल किए जा सकते हैं. वहीं ज्यादा तलाभुना, पैकेज्ड और मीठा खाना कम करना बेहतर है.

कॉम्बिनेशन स्किन

जिन लोगों की त्वचा कुछ जगह ऑयली और कुछ जगह ड्राई रहती है, वे दोनों तरह की डाइट को मिलाकर अपना खानपान रख सकते हैं. साथ ही, ब्राउन राइस में लोग्लाइसेमिक कार्ब्स होता है. इसे भी डाइट में शामिल किया जा सकता है.

एक्नेप्रोन स्किन

एक्नेप्रोन स्किन वालों को फल, सब्जियां, दालें, नट्स और सीड्स डाइट में शामिल करने चाहिए. इनसे शरीर को विटामिन, मिनरल्स और दूसरे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, जो ओवरऑल स्किन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं.

अच्छी स्किन हेल्थ के लिए ये भी जरूरी

सिर्फ स्किन टाइप के हिसाब से फूड्स चुनना ही काफी नहीं है. डाइट में तलीभुनी और ज्यादा चीनी वाली चीजों की मात्रा कम रखें. पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, खासकर अगर त्वचा ड्राई रहती है.

शराब और धूम्रपान से बचें. किसी फूड को अपनी डाइट से पूरी तरह हटाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लें. स्किन की परेशानी लगातार बनी रहती है या बढ़ रही है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply