आज के समय में डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है. कई लोग लंबे समय तक बढ़ी हुई शुगर को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अनकंट्रोल्ड ब्लड शुगर शरीर के कई जरूरी अंगों को प्रभावित कर सकती है. अगर समय पर शुगर को कंट्रोल न किया जाए, तो इसका असर धीरेधीरे शरीर के कामकाज पर पड़ सकता है. कई बार शुरुआती लक्षण स्पष्ट नहीं होते, इसलिए लोग समय पर जांच नहीं कराते.

लंबे समय तक बढ़ी हुई शरीर की ब्लड वेसल्स पर असर डाल सकती है. खराब खानपान, शारीरिक एक्टिविटी की कमी, तनाव और खराब दिनचर्या के कारण डायबिटीज के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कई लोग दवा और नियमित जांच को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे भविष्य में गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि शुगर कंट्रोल न होने पर शरीर के कौनकौन से अंग सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं और इसे कंट्रोल रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
शुगर कंट्रोल न होने पर शरीर के कौन से अंग सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं?
के मुताबिक, अनकंट्रोल्ड ब्लड शुगर का असर शरीर के कई जरूरी अंगों पर पड़ सकता है. लंबे समय तक शुगर बढ़ी रहने पर दिल, किडनी, आंखों और नसों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.
कुछ लोगों में पैरों की नसों और ब्लड फ्लो पर भी असर पड़ सकता है, जिससे चलनेफिरने में परेशानी महसूस हो सकती है. कई बार लोगों को लंबे समय तक इसका पता नहीं चलता, इसलिए समयसमय पर ब्लड शुगर की जांच कराना जरूरी माना जाता है.
किन संकेतों में तुरंत शुगर की जांच करानी चाहिए?
बारबार प्यास लगना, जल्दी थकान महसूस होना, बारबार पेशाब आना और अचानक वजन कम होना शुगर बढ़ने के संकेत हो सकते हैं. कुछ लोगों में धुंधला दिखना और घाव देर से भरना जैसी समस्याएं भी दिखाई दे सकती हैं.
अगर परिवार में डायबिटीज की हिस्ट्री हो या लंबे समय से हाई बीपी और मोटापे की समस्या हो, तो नियमित जांच करानी चाहिए. समय पर पहचान से स्थिति को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए क्या करें?
संतुलित डाइट लें और मीठी व प्रोसेस्ड चीजों का सेवन कम करें. नियमित व्यायाम और रोजाना वॉक को दिनचर्या में शामिल करें. समयसमय पर ब्लड शुगर की जांच कराएं और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं नियमित रूप से लें. पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रण भी ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं.



