India

चीन-फिलीपींस में तबाही मचाने तूफान बावी को किसने दिया नाम, क्या है मतलब?

बावी तूफान कहर ढा रहा है. पहले इसका असर जापान और ताइवान में हुआ, इसके बाद पूर्वी चीन और फिलीपींस में तबाही मचा रहा है. पूर्वी चीन के तटीय शहर ताइझोऊ में दस्तक के बाद 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. यही नहीं, झेजियांग प्रांत, बीजिंग और शंघाई में भी राहत कार्य किया गया और लाखों लोगों को बचाया गया. फिलीपींस में दर्जनभर से ज्यादा मौतें हुई हैं. तूफान को बावी नाम वियतनाम ने दिया है.

चीन-फिलीपींस में तबाही मचाने तूफान बावी को किसने दिया नाम, क्या है मतलब?

बावी तूफान पश्चिमी उत्तर प्रशांत महासागर में उठने वाले चक्रवातों की नामकरण प्रणाली का हिस्सा है, जहां देश बारीबारी से नाम सुझाते हैं और आने वाले तूफानों का नाम पहले ही तय हो जाता है.

बावी का हिंदी में मतलब क्या है?

भारत और दुनियाभर के देशों में बावी नाम एक साथ लिया जाता है, लेकिन जिस वियतनाम ने यह नाम दिया है वहां इसका उच्चारण थोड़ा अलग है. यहां के उच्चारण में बा और वी एक साथ नहीं पढ़े जाते. इसे उत्तरी वियतनाम की प्रसिद्ध बा वी पर्वत श्रृंखला और बा वी राष्ट्रीय उद्यान के नाम पर रखा गया है. इसका अर्थ है “तीन चोटियां” या “तीन आसन/सिंहासन”.

बा वी पर्वत श्रृंखला.

पश्चिमी प्रशांत महासागर में आने वाले कई अन्य तूफानों की तरह, इसका नाम भी विश्व मौसम विज्ञान संगठन की तूफान समिति के सदस्य देशों द्वारा बनाई गई सूची से चुना गया था. समिति के सभी सदस्य देश नाम सुझाते हैं और जब भी कोई नया तूफान बनता है, तो इन नामों का क्रमानुसार उपयोग किया जाता है.

संख्याओं के बजाय नामों का उपयोग करने से लोगों के लिए तूफान के मौसम के दौरान तूफानों की पहचान करना और उनके बारेे जानकारी देना बेहतर होता है और आम इंसान उसे आसानी से याद रख पाते हैं.

पहले भी आ चुके हैं ऐसे नाम

  • साइक्लोन दाना : यह नाम सऊदी अरब ने दिया था. अरबी भाषा में दाना का मतलब होता है अनमोल उपहार या उदारता.
  • साइक्लोन रेमल : यह नाम ओमान ने दिया था, जिसका अरबी में मतलब है “रेत”.
  • साइक्लोन निसर्ग : यह नाम बांग्लादेश ने दिया था, जिसका मतलब है “प्रकृति”.

इस तरह हर तूफान का नाम उस देश की भाषा और संस्कृति की झलक देता है, जिसने उसे प्रस्तावित किया होता है.

तूफान को बावी नाम वियतनाम ने दिया है. AP/PTI

कौन तय करता है तूफानों के नाम?

अलगअलग महासागरीय क्षेत्रों के लिए अलगअलग समितियां तूफानों के नाम तय करती हैं.

  • अटलांटिक महासागर में उठने वाले तूफानों को हरिकेन कहा जाता है. इनके नाम अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर द्वारा तैयार सूचियों से रखे जाते हैं. यह परंपरा 1953 में शुरू हुई थी.
  • हिंद महासागर में उठने वाले तूफानों को चक्रवात कहा जाता है. यहां शुरुआत में बांग्लादेश, भारत, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड, इन 8 देशों की समिति नाम तय करती थी. बाद में इसमें ईरान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन भी जुड़ गए, जिससे कुल 13 देश हो गए. हर देश 13 नाम सुझाता है, और इसी आधार पर 169 नामों की एक सूची तैयार की गई थी, जिसे बारीबारी इस्तेमाल किया जाता है.
  • उत्तरपश्चिमी प्रशांत महासागर जहां बावी जैसे टाइफून उठते हैं, वहांयह जिम्मेदारी जापान की मौसम एजेंसी और क्षेत्रीय देशों की एक समिति संभालती है, जिसमें वियतनाम, चीन, फिलीपींस, जापान, दक्षिण कोरिया समेत कई देश शामिल हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply