
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं। शो में अपने बेबाक अंदाज और निजी जिंदगी को लेकर वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, शो के बाहर भी रीति को लेकर कई तरह के दावे सामने आ रहे हैं। इस बीच एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और वह है पंजाबी सिंगर एकम बावा का।
एकम बावा सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि वह रीति तिवारी के सौतेले पिता हैं। हालांकि, रीति की मां रानी तिवारी ने उनके इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठ बताया है। मामला इतना बढ़ चुका है कि रीति की टीम की ओर से एकम बावा को कानूनी नोटिस भी भेजा गया है। नोटिस में उनके दावों को झूठा, मानहानिकारक और आधारहीन बताया गया है।
यह पहली बार नहीं है जब एकम बावा का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। वह पहले भी अपने बयानों और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। आमतौर पर लोग उन्हें पंजाबी सिंगर के तौर पर जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी और उनसे जुड़े विवादों की कहानी भी काफी चर्चा में रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर एकम बावा कौन हैं और अब तक किन-किन विवादों में उनका नाम सामने आ चुका है।
पहले आपको बता दें कि एकम बावा ने कई मशहूर गाने गाए है। उन्होंने ‘लव यू’, ‘लालकारे’, ‘बुग्गा बुग्गा’, ‘4 दिन’, ‘पी पी के’, ‘रीज’, ‘स्निपर’, ‘जिद्दी जट्टी’, ‘लव यू जट्टा’, ‘गन वर्सेस बोलियां’, ‘वैरी 40’, ‘फेक बंदे’, ‘दिल ले गया’, ‘निशानी’, ‘मीठा मीठा’, ‘यार’ शामिल हैं। दगाबाज’, ‘सारी रात पैग’, ‘एंड जट्टिये’, ‘कुर्बान’, ‘वड्डे सैप’, ‘पलकन’ और ‘डॉन सिंघम’ जैसे तमाम गाने गाए हैं।
हालांकि अपने गानों के साथ-साथ वो विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आइये जानते हैं उनसे जुड़े विवाद…
पंजाबी इंडस्ट्री पर लगा चुके हैं आरोप
2025 में एक पॉडकास्ट के दौरान एकम बावा ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर कई बातें बताई थीं। उन्होंने दावा किया था कि इंडस्ट्री में कुछ लोगों का दबदबा है और नए कलाकारों को काम मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सिंगर्स पर दबाव बनाए जाने की बात भी कही थी।
काम को रोकने का भी लगाया आरोप
एकम बावा ने बताया था कि ‘ललकारे’ गाना आने के बाद उनके करियर में कुछ मुश्किलें आईं। उन्होंने दावा किया था कि एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें गाने करने से रोक दिया गया था। उनके मुताबिक, इस वजह से उनके काम पर भी असर पड़ा।
मुंबई में फ्रॉड का किया दावा
एकम बावा ने मुंबई में अपने अनुभवों को लेकर भी खुलासा किया था। उन्होंने कथित धोखाधड़ी और एक प्रोड्यूसर-डायरेक्टर से जुड़े अनुभवों का जिक्र किया।
एकम बावा ने रीति तिवारी और उनकी मां पर लगाए आरोप
‘बिग बॉस 20’ में रीति ने दावा किया कि उन्हें पॉकेट मनी के लिए सिर्फ 25000 रुपये मिलते थे और उन्होंने ये भी बताया कि वो 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर अपना गुजारा करती थीं। इसी के बाद एकम बावा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो बनाए और रीति को झूठा बताते हुए उनके लाइफस्टाइल को लेकर दावे किए। इतना ही नहीं एकम ने ये भी दावा किया कि वो रीति की मां के साथ लिव-इन में रहते थे और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। इसके साथ ही उन्होंने रीति और उनकी मां पर मानसिक प्रताड़ना देने का भी आरोप लगाया। पूरा मामला पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…



