BusinessIndiaTrending

कौन है बंगाल का सबसे रईस विधायक? यहां देखें शुभेंदु अधिकारी की नेटवर्थ और टॉप-3 अमीरों की लिस्ट

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ले ली है. साथ ही उनके खास मंत्रियों ने भी शपथ ली है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन है. बंगाल के विधायकों के हलफनामों को देखें तो कई विधायकों के पास 40 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ है, जिससे यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या सुवेंदु अधिकारी खुद भी बंगाल के सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर बंगाल के सबसे अमीर विधायक कौन से हैं? क्या इस लिस्ट में बंगाल के नए सीएम का नाम है या नहीं?

कौन है बंगाल का सबसे रईस विधायक? यहां देखें शुभेंदु अधिकारी की नेटवर्थ और टॉप-3 अमीरों की लिस्ट
कौन है बंगाल का सबसे रईस विधायक? यहां देखें शुभेंदु अधिकारी की नेटवर्थ और टॉप-3 अमीरों की लिस्ट

बंगाल के सबसे अमीर विधायक कौन हैं?

मुर्शिदाबाद के नबग्राम से BJP विधायक दिलीप साहा बंगाल के सबसे अमीर विधायक हैं. उनकी कुल संपत्ति 43.03 करोड़ रुपए है, जिसमें 16.58 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 26.45 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है.

दक्षिण 24 परगना के कस्बा से AITC विधायक अहमद जावेद खान 39.53 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उनकी चल संपत्ति 15 करोड़ रुपए, जबकि अचल संपत्ति का मूल्य 24.53 करोड़ रुपए है. वहीं दूसरी ओर और AITC के बायरन बिस्वास 33.42 करोड़ रुपए के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

कितनी हैं शुभेंदु अधिकारी की नेटवर्थ

अगर बात शुभेंदु अधिकारी ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 85.87 लाख घोषित की. इसमें 24.57 लाख की चल संपत्ति और 61.30 लाख रुपए की अचल संपत्ति शामिल है. हलफनामे के अनुसार, इसमें 24.57 लाख रुपए की चल संपत्ति और 61.30 लाख रुपए की अचल संपत्ति शामिल है. चल संपत्ति के मामले में, अधिकारी ने बताया है कि उनके पास 12,000 कैश हैं और उनके पास कोई कार या अन्य निजी वाहन नहीं है. अधिकारी ने गहनों वाले कॉलम में भी ‘शून्य’ घोषित किया है.

ऐसे में आप कह सकते हैं कि बंगाल के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी बंगाल के सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट में नहीं है. सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है. वे एक आम कांग्रेसी कार्यकर्ता से आगे बढ़कर तृणमूल कांग्रेस के एक प्रभावशाली नेता बने. बाद में, 2020 में वे BJP में शामिल हो गए और पश्चिम बंगाल में पार्टी का एक प्रमुख चेहरा बन गए. विश्लेषण किए गए 292 विजयी उम्मीदवारों में से 178 ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की. यह 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तुलना में एक बढ़ोतरी है, जब 158 विधायक करोड़पति थे.

बंगाल में कितने करोड़पति एमएलए?

  1. करोड़पति विजेता उम्मीदवार: 292 विजेता उम्मीदवारों में से 178 करोड़पति हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान विश्लेषण किए गए 292 विधायकों में से 158 विधायक करोड़पति थे.
  2. पार्टीवार करोड़पति विजेता उम्मीदवार: BJP के 206 विजेता उम्मीदवारों में से 114 , AITC के 80 विजेता उम्मीदवारों में से 59 , आम जनता उन्नयन पार्टी के 2 विजेता उम्मीदवारों में से 2 , कांग्रेस के 2 विजेता उम्मीदवारों में से 2 और CPI के 1 विजेता उम्मीदवार में से 1 ने 1 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की है.
  3. विजेता उम्मीदवारों की कुल संपत्ति: पश्चिम बंगाल में जीते 292 विधायकों की कुल संपत्ति 1,091 करोड़ रुपए है.
  4. औसत संपत्ति: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जीतने वाले उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.73 करोड़ रुपए है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में हर MLA की औसत संपत्ति 2.53 करोड़ रुपए थी.
  5. पार्टी के हिसाब से औसत संपत्ति: बीजेपी के 206 जीतने वाले उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.97 करोड़ रुपए है, AITC के 80 जीतने वाले उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.36 करोड़ रुपए है, कांग्रेस के 2 जीतने वाले उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 17.92 करोड़ रुपए है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply