CrimeIndia

​किसने लगाई झुग्गियों में आग? राजपाल यादव के भाइयों पर लगा आरोप, जांच में पलट गई पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के भाइयों पर झुग्गियों में आग लगाने के मामले में कहानी पलट गई है. इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी गई थी. बाद में राजपाल यादव के भाइयों ने भी थाने में तहरीर दी. पुलिस ने मामले की जांच की, तो कहानी कुछ अलग ही निकलकर आई. पता चला कि जिस व्यक्ति की झोपड़ी में आग लगी है, वह उनके यहां काम करता है और उनकी ही जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहता है. पिछले दिनों उसे झोपड़ी हटाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने जमीन कब्जाने की नीयत से खुद ही उसमें आग लगाई और पुलिस में शिकायत दी है.

​किसने लगाई झुग्गियों में आग? राजपाल यादव के भाइयों पर लगा आरोप, जांच में पलट गई पूरी कहानी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों पक्षों की शिकायत मिली है. जांच में पहली शिकायत फर्जी निकली है. पुलिस के मुताबिक पहले शिकायत आई थी कि अभिनेता राजपाल यादव के भाइयों श्रीपाल यादव, राजेश यादव, सत्यपाल यादव ने झोपड़ी में आग लगाई थी. अब तक की जांच में इस शिकायत में सच्चाई नजर नहीं आ रही.

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक राजपाल यादव के भाइयों द्वारा बंडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया हरिश्चंद्र में एक खेत में प्लाटिंग की थी. जिस पर रखवाली के लिए प्रदीप कुमार के परिवार को रखा था. वह इसी जमीन पर झोपड़ी डालकर रह रहा था. चूंकि सभी प्लाट बिक गए थे और यहां उसका कोई काम नहीं था. इसलिए राजपाल यादव के भाइयों ने उसे झोपड़ी हटाने के लिए कह दिया. अब प्रदीप का कहना है कि यह झोपड़ी और यह प्लाट उसका है.

खुद आग लगाकर पहुंचा थाने

आरोप है कि प्रदीप कुमार ने बीती रात खुद ही अपनी झोपड़ी में आग लगा दिया और पत्नी के साथ थाने पहुंचकर झूठी तहरीर दे दी. हालांकि अभी तक राजपाल यादव के भाइयों की ओर से कोई बयान नहीं आया है. इस संबंध में पुवायां सर्किल के क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने बताया कि फिल्म अभिनेता के भाइयों के विरुद्ध आई शिकायत फर्जी है. कहा कि राजपाल यादव के भाइयों की ओर से भी तहरीर प्राप्त हुई है. इस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply