HealthIndiaTrending

किन लोगों को पोहा नहीं खाना चाहिए, खाते ही फूलने लगता है पेट, हो सकती है गैस की परेशानी

 पोहा को हेल्दी नाश्ता माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को पोहा खाने के बाद पेट फूलने से लेकर गैस एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जान लें किन लोगों को पोहा नहीं खाना चाहिए?
पोहा खाने के नुकसान- India TV Hindi
मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में लोग पोहा खाना खूब पसंद करते हैं। पोहा यहां का लोकप्रिय नाश्ता है, जिसे लोग स्वाद से खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोहा हर किसी को सूट नहीं करता है। कुछ लोगों को पोहा खाने के बाद पेट फूलने, गैस और सीने में जलन की समस्या होने लगती है। जी हां पोहा हेल्दी है लेकिन सभी को ये सूट करे ऐसा जरूरी नहीं है। आइये जानते हैं किन लोगों को पोहा नहीं खाना चाहिए। पोहा खाने से क्या नुकसान होते हैं? 

पोहा किसे नहीं खाना चाहिए?

Satya Report: गैस और पेट फूलना- पोहा खाने से कुछ लोगों को गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या होने लगती है। पोहा में फाइबर होता है जिसकी वजह से कुछ लोगों को इससे ये समस्याएं होने लगती हैं। पोहा चावल से बनता है और बहुत जल्दी नहीं पचता है। जिन लोगों को गैस, अपच और IBS की समस्या है उन्हें पोहा बहुत सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज- पोहा चावल से बनता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज को पोहा नहीं खाना चाहिए। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। अगर आप बहुत सारी सब्जियां डालकर पोहा खा रहे हैं तो भी डॉक्टर की सलाह से ही खाएं।

एलर्जी होने पर बचें- जिन लोगों को चावल से एलर्जी है उन्हें पोहा नहीं खाना चाहिए। पोहा चावल से तैयार किया जाता है तो आपको इसे खाकर भी परेशानी हो सकती है। ऐसे लोगों को पोहा खाने पर खुजली, सूजन, सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

मोटे लोग बचें- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो पोहा का सेवन ठीक नहीं है। कुछ लोग पोहा को हेल्दी नाश्ता समझकर खाते हैं जबकि पोहा में कैलोरी काफी ज्यादा होती है। इसलिए मोटापा कम करने वाले लोगों को पोहा खाने से परहेज करना चाहिए या बहुत कम मात्रा में ही खाना चाहिए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply