Bihar

‘हम हैं न, कांप काहे रही हो…’ टीसी मांगने गई छात्रा का टीचर ने पकड़ा हाथ, छेड़छाड़ का आरोप

बिहार में औरंगाबाद के उपहारा मध्य विद्यालय में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता ने विद्यालय के एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन विद्यालय पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्थिति तनावपूर्ण होने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पीड़िता विद्यालय की आठवीं उत्तीर्ण छात्रा बताई जा रही है. छात्रा का आरोप है कि वह विद्यालय से ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने गई थी, लेकिन पहले उसे टीसी देने से मना कर दिया गया. छात्रा के अनुसार विद्यालय की एक शिक्षिका ने उसे बताया कि इस मामले में एक टीचर ही मदद कर सकते हैं और उनसे उनके आवास पर जाकर मिलने को कहा.

‘हम हैं न, कांप काहे रही हो…’ टीसी मांगने गई छात्रा का टीचर ने पकड़ा हाथ, छेड़छाड़ का आरोप
‘हम हैं न, कांप काहे रही हो…’ टीसी मांगने गई छात्रा का टीचर ने पकड़ा हाथ, छेड़छाड़ का आरोप

छात्रा ने आरोप लगाया कि जब वह शिक्षक के घर पहुंची तो वहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई. छात्रा ने बताया कि कुछ महीने पहले उसका अपहरण हो गया था और पुलिस उसे पश्चिम बंगाल से बरामद कर वापस लाई थी. इसी मामले को लेकर शिक्षक उससे बारबार सवाल कर रहे थे. छात्रा के मुताबिक शिक्षक उससे पूछ रहे थे कि बंगाल में उसके साथ क्याक्या हुआ था. उसने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान शिक्षक उसके करीब आने लगे और उसका हाथ पकड़ लिया.

पीड़िता ने क्या बताया?

पीड़िता ने बताया कि, मैम ने सर के रूम पर बुलाया था. वहां जाने पर सर ने पूछा कि किडनैपिंग के दौरान तुम्हारे साथ क्याक्या हुआ था. पीड़िता ने बताया कि पूछतेपूछते उन्होंने मेरा हाथ पकड़ लिया. उनके ऐसा करने पर मैं कांपने लगी, तो उन्होंने कहा कि कांप काहे रही हो, मैं हूं न. इसके बाद उन्होंने मेरे गले में हाथ डाल दिया और कहा कि इसके बारे में किसी को मत बताना, ये सब पर्सनल है. पीड़िता ने बताया कि मैम ने मेरी मम्मी को फोन करके कहा था कि जो करेंगे राहुल सर ही करेंगे. उनके कमरे पर बेटी को भेजो.

आरोपी टीचर ने बताई कहानी

इधर, पीड़िता के आरोपों पर आरोपी टीचर ने बताया कि छात्रा ने अर्धवार्षिक परीक्षा नहीं दी है. यह पुलिस अभिरक्षा में थी. इस बाबत इसकी टीसी जारी करने के लिए मैंने जांच करने को कहा. छेड़खानी का आरोप सरासर निराधार है. यह घर पर आई थी. दरअसल, हमारे यहां कुछ लोग किराये पर रहते हैं, इसकी माता उन्हीं के यहां काम करती हैं. वहीं हमने बुलाया था. यह तीन बार आई. एक बार माताजी के साथ, एक बार सहेली के साथ और एक बार तनुजा मैम की उपस्थिति में आई है. लड़की से इसकी पुष्टि की जा सकती है.

हालांकि, यह पूरा मामला करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है, लेकिन जानकारी गांव में फैलने के बाद माहौल गरमा गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्रा के परिजन विद्यालय पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे.

रिपोर्ट रूपेश कुमार, औरंगाबाद

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply