Satya Report: Nicholas Pooran: आईपीएल 2026 के 38वें मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ. केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे, जिसे लखनऊ ने भी 20 ओवरों में बना दिया. इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा और लखनऊ के लिए एडेन मार्करम और निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आए.

ये दोनों ही बल्लेबाज सिर्फ 3 गेंदों में आउट हो गए और एलएसजी की टीम सिर्फ 1 रन ही बना सकी. केकेआर ने इस लक्ष्य को पहले ही गेंद पर हासिल कर लिया और LSG की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा.
LSG के कोच Justin Langer ने बताई निकोलस पूरन को भेजने की वजह
LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने निकोलस पूरन को सुनील नरेन के सामने सुपर ओवर में भेजने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि
“हम जानते थे कि सुनील नरेन ही बॉलिंगे करेंगे और अगर आप निकी का रिकॉर्ड देखें, तो उन्होंने विश्व क्रिकेट में किसी भी दूसरे बल्लेबाज की तुलना में नरेन का अधिक सामना किया है. इसलिए, हमें लगा कि वह अभी भी सर्वश्रेष्ठ हैं. मुझे पता है कि उन्होंने अभी तक अपनी फॉर्म हासिल नहीं की है और लेकिन हमने सोचा कि अगर कोई सुपर ओवर को संभाल सकता है तो वह निकी पूरन हैं. और आप अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं, है ना? यही तो किया जाता है. तो, उन्हें संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अगर आप सभी आंकड़ों को देखें, तो विश्व स्तरीय ऑफ स्पिनर नरेन को निकी से बेहतर कोई नहीं खेलता, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया.”
वहीं ऋषभ पंत ने निकोलस पूरन को सुपर ओवर में भेजने पर कहा कि
“एक ग्रुप के रूप में हमने फैसला किया और निकोलस पूरन का नाम सुपर ओवर के लिए आया. वह भले ही अच्छी फॉर्म में नहीं है, लेकिन इस तरह के मुश्किल हालात में आप अपने खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं. भले ही अभी ज्यादा पॉजीटिव चीजें न दिखें लेकिन मुझे लगता है कि ब्रेक के बाद ऐसा होगा.”
सुनील नरेन के सामने सुपर ओवर में बेहद खराब है Nicholas Pooran का रिकॉर्ड
सुनील नरेन के सामने सुपर ओवर में निकोलस पूरन का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. निकोलस पूरन ने चार अलगअलग सुपर ओवर में नरेन का सामना किया है और इस दौरान नौ गेंद में वह एक रन बना सके हैं. कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में तो वह पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए.
उन्होंने बड़ा शॉट लगाना चाहा और स्टंप्स बिखर गए. इससे पहले निर्धारित ओवर्स के खेल में पूरन को वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया था. तब यह बल्लेबाज 12 गेंद में नौ रन बना सका.



