CricketIndiaTrending

9 टेस्ट और 35 वनडे, टी20 टीम में क्यों नहीं चुने गए गिल? चयनकर्ता हैं चिंतित

चयन समिति ने टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल से कहा है कि वह 2027 वनडे विश्व कप चक्र तक लाल गेंद और 50 ओवर के क्रिकेट को प्राथमिकता दें ताकि वे आगे के बड़े टूर्नामेंट के लिए तरोताजा रहें। शनिवार को ब्रिटेन दौरे और एशियाई खेलों के लिए टी20 टीम का ऐलान किया गया। भारतीय टेस्ट कप्तान गिल को इसमें शामिल नहीं किया गया क्योंकि उनके पास व्यस्त कैलेंडर में दो बड़े आईसीसी टूर्नामेंट हैं।

9 टेस्ट और 35 वनडे, टी20 टीम में क्यों नहीं चुने गए गिल? चयनकर्ता हैं चिंतित
9 टेस्ट और 35 वनडे, टी20 टीम में क्यों नहीं चुने गए गिल? चयनकर्ता हैं चिंतित

गिल ने हाल में खत्म हुए आईपीएल में 163 से ज्यादा के स्ट्राइकरेट से 732 रन बनाए। लेकिन संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के टीम में होने के कारण किसी और अच्छे शीर्ष क्रम बल्लेबाज को शामिल करना मुश्किल है।

चयनकर्ताओं को चिंता

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘चयनकर्ताओं को चिंता है कि गिल को थकान की समस्या नहीं हो।’ भारतीय क्रिकेट टीम का अगले 18 महीने का कार्यक्रम ऐसा है कि तीनों प्रारूप में खेलने पर तरोताजा रहना लगभग नामुमकिन है। उन्होंने कहा, ‘गिल को 2027 विश्व कप शुरू होने से पहले नौ डब्ल्यूटीसी टेस्ट में भारत की कप्तानी करनी है और लगभग 35 वनडे भी खेलने हैं। बात साफ है कि उन्हें इन दो आईसीसी टूर्नामेंट के लिए फिट रहना होगा। साथ ही वह आईपीएल भी खेलेंगे जहां वे गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हैं।’

ओलंपिक और टी20 विश्व कप खेलेंगे गिल

गिल अभी टी20 योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक या ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले वह फिर से दावेदारी में आ जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘2028 में होने वाले दो बड़े टी20 टूर्नामेंट के लिए अभी काफी समय है। गिल के लिए फोकस निकट भविष्य पर है। दो साल बाद कोई नहीं जानता कि कौन सा खिलाड़ी किस तरह की फॉर्म और फिटनेस में होगा। इसलिए 2027 वनडे विश्व कप तक यही योजना है।’ 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply