India

​World EV Day: 9 सितंबर को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ईवी-डे, कैसे हुई शुरुआत?

हर साल 9 सितंबर को World EV Day मनाया जाता है. इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह अभियान अब दुनिया भर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़े सबसे अहम मौकों में शामिल हो गया है. World EV Day 2026 का फोकस इस बार सिर्फ पर्यावरण बचाने पर नहीं, बल्कि EV को आम लोगों के लिए ज्यादा किफायती बनाने पर है.

​World EV Day: 9 सितंबर को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ईवी-डे, कैसे हुई शुरुआत?

भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश में रिकॉर्ड 2,98,448 इलेक्ट्रिक वाहन बिके. यह बिक्री पिछले साल अगस्त के मुकाबले 52.9 फीसदी से ज्यादा रही. पेट्रोलडीजल की कीमतों में उतारचढ़ाव के बीच EV की बढ़ती बिक्री इस बदलाव को और मजबूत करती है.

क्या है World EV Day?

World EV Day एक ग्लोबल कैंपेन है, जिसका मकसद लोगों को पेट्रोलडीजल वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर जाने के लिए प्रोत्साहित करना है. इसमें वाहन कंपनियों, सरकारों, चार्जिंग कंपनियों और आम वाहन मालिकों को एक साथ लाने की कोशिश की जाती है.

कब मनाया जाता है?

World EV Day 2026, 9 सितंबर यानी बुधवार को मनाया जा रहा है. यह अभियान साल 2020 में शुरू हुआ था और 2026 में इसका 7वां साल है. यह किसी एक सरकार या कंपनी का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़े अलगअलग संगठन इसमें हिस्सा लेते हैं.

क्या है 2026 की थीम?

इस साल की थीम है Switching Electric: Driving Down the Cost of Motoring. आसान भाषा में इसका मतलब है कि इलेक्ट्रिक वाहन अपनाकर वाहन चलाने का खर्च कम किया जाए. इस बार फोकस इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि EV खरीदने का फैसला अब सिर्फ पर्यावरण को ध्यान में रखकर नहीं होता. ग्राहक यह भी देखते हैं कि पेट्रोल कार या बाइक के मुकाबले EV को चलाने में प्रति किलोमीटर कितना खर्च आएगा. बैटरी की कीमतों में कमी और कम कीमत वाले EV मॉडल बढ़ने से इलेक्ट्रिक वाहन ज्यादा लोगों की पहुंच में आ रहे हैं.

World EV Day की शुरुआत किसने की?

World EV Day की शुरुआत 2020 में Green.TV और ABB ने मिलकर की थी. इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक परिवहन को लेकर जागरूकता बढ़ाना और सरकारों, कंपनियों और ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक साझा मंच देना था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply