Rishabh Pant: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से लेकर 10 जून तक एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है. भारतीय टीम इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. भारतीय टीम की कमान इस सीरीज के लिए शुभमन गिल के हाथो में है, वहीं टीम की उपकप्तान केएल राहुल के हाथो में है. हालांकि इससे पहले टीम इंडिया की उपकप्तानी ऋषभ पंत के हाथो में थी.

अब अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कोच गौतम गंभीर ने वो वजह बताई है, जिसकी वजह से अचानक से ऋषभ पंत की उपकप्तानी छीन ली गई है.
Rishabh Pant को कप्तानी से हटाए जाने पर कही ये बात
टेस्ट उपकप्तान के पद से ऋषभ पंत को हटाए जाने पर बात करते हुए गंभीर ने कहा कि बल्लेबाजों को उनका पूरा सपोर्ट है. लेकिन उसे खेल की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है.
गौतम गंभीर ने अपने बयान में कहा कि
“हम नहीं चाहते कि ऋषभ पंत बदलें, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों से मैच की परिस्थितियों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है. बताते चलें की ऋषभ पंत ने भारत के लिए टेस्ट मैच में कई आक्रामक पारियां खेली हैं. लेकिन कई मौकों पर वह आउट भी हो गए हैं.”
भारत के लिए कैसा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन
भारत के लिए ऋषभ पंत ने टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर भी पंत ने कई शानदार पारियां खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. ऋषभ पंत ने भारत के लिए 49 टेस्ट मैचों में 42.91 की औसत के साथ 3476 रन बनाए थे. उन्होंने 8 शतक के अलावा 18 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उनके बल्ले से 18 अर्द्धशतक भी निकले हैं.
ऋषभ पंत ने भारत के लिए 31 वनडे मैच खेलते हुए 33.50 की औसत के साथ 871 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक ठोके हैं. इसके अलावा 76 टी20 मैच में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 23.25 की औसत के साथ 1209 रन बनाए हैं.



