CricketIndia

WI vs SL Test: Dhananjaya De Silva का शतक भी नहीं आया काम, West Indies ने श्रीलंका को 308 पर समेटा।

कप्तान धनंजय डिसिल्वा के 13वें टेस्ट शतक के बावजूद वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका को 308 रन पर समेट दिया।
डिसिल्वा ने 168 गेंद में 17 चौकों से 120 रन की पारी खेली। उन्होंने उस समय दिनेश चांदीमल के साथ चौथे विकेट के लिए 68 और सोनल दिनुशा के साथ छठे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की जब टीम 42 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।

WI vs SL Test: Dhananjaya De Silva का शतक भी नहीं आया काम, West Indies ने श्रीलंका को 308 पर समेटा।

मिलन रत्नायके के साथ सातवें विकेट के लिए 64 रन और जोड़ने के बाद मेहमान टीम के कप्तान आखिरी सत्र में 120 रन पर आउट हो गए।
जब 65वें ओवर में डिसिल्वा आउट हुए तब श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 272 रन था और सात ओवर बाद उनकी पारी खत्म हो गई जब जेडन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स ने निचले क्रम को समेटा।
दो मैच की श्रृंखला के पहले मैच में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग को स्टंप से पहले एक ओवर खेलना पड़ा जिसमें टीम ने कोई विकेट नहीं खोया लेकिन टीम का खाता भी नहीं खुला।

ग्रीव्स ने 39 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि अल्जारी जोसेफ, केमार रोच और शमार जोसेफ ने दोदो विकेट चटकाए। रोच टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने के करीब पहुंच गए हैं। अब उनके नाम 27.02 की औसत से 296 विकेट हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply