
हालांकि, कथित तौर पर महिला के साथ घूम रहे मर्द को उसका दोस्त बताया जा रहा है. लेकिन, पति ने उसके साथ लड़ाई और गाली-गलौच करके उसे साइड हटा दिया था. चलिए जानते हैं क्या था पूरा मामला.
Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला किसी और के साथ घूमती हुई दिखाई दी. इसके बा पति ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. दरअसल, बिलहरी स्थिति जडी-मार्ट के सामने पत्नी को किसी और मर्द के साथ देख पति भडक गया और बीच सड़क पर विवाद करने लगा. दोनों के बीच लंबे समय तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला, जिससे राहगीरों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. बस फिर क्या थादोनों में काफी ज्यादा कहा-सुनी हुई.
हालांकि, कथित तौर पर महिला के साथ घूम रहे मर्द को उसका दोस्त बताया जा रहा है. लेकिन, पति ने उसके साथ लड़ाई और गाली-गलौच करके उसे साइड हटा दिया था. चलिए जानते हैं क्या था पूरा मामला.
पति ने बीच सड़क जडे़ थप्पड़
बीच सड़क किसी और मर्द के साथ अपनी पत्नी को देख पति इतना गुस्से में आ गया कि उसने आपा खो दिया और सड़क पर ही महिला से मारपीट करने लगा. लोगों को भीड के पीछे की वजह समझ में आती कि उससे पहले पति ने उसे थप्पड़ जड़ने शुरु कर दिए थे. इसके बाद महिला चीखने और चिल्लाने लगी, जिसे देख महिला के साथ घूम रहा मर्द बीच-बचाव करने लगा था. हालांकि, पति ने उसे गाली देकर किनारे कर दिया और पत्नि से लड़ता रहा.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
इस पूरी घटना के दौरान राहगीरों ने वीडियो बना ली थी, जोकि सोशल मीडिया पर आग पकड़ रही है. अब यह वीडियो तेजी से वायरल होता जा रहा है. हालांकि, मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.


