
मुंगेर के रहने वाले मोहम्मद फैसल की रात में पत्नी से विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते पत्नी सानिया ने फैसल के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा.
मुंगेर में पत्नी ने किया पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला
बिहार के मुंगेर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. पूरवसराय थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स के प्राइवेट पार्ट पर उसकी पत्नी ने ही धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. यही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी घर से जेवरात और चार महीने की बच्ची को लेकर फरार हो गई है.
परिजनों ने शख्स को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसके प्राइवेट पार्ट में चार टांके लगाए गए हैं. चिकित्सकों के अनुसार शख्स मोहम्मद फैसल खतरे से बाहर है.
पत्नी पर लगाया अवैध संबंध का आरोप
मोहम्मद फैसल ने बताया कि उसका निकाह 13 अप्रैल 2025 को भागलपुर जिले के कबीरपुर निवासी इशरत हसन उर्फ सानिया से हुई थी. शादी के बाद शुरू में सबकुछ सामान्य था, लेकिन कुछ महीनों बाद से ही पत्नी का किसी और से अवैध संबंध के आरोप के बाद विवाद शुरू हो गया.
फैसल का आरोप है कि उसकी पत्नी सानिया का किसी गैर मर्द के साथ संबंध हैं और वह अक्सर उस युवक से फोन पर बात करती है. पति-पत्नी के बीच लगातार हो रहे विवाद के बाद सानिया पति से अलग रहने की जिद्द करती थी और घटना के एक दिन पहले भी सानिया और फैसल की मां से विवाद हुआ था.
लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा पति
इसके बाद देर शाम जब फैसल काम से लौटकर घर आया और सोने चला गया. इसी दौरान उसकी पत्नी से उसका विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते सानिया ने फैसल के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा.
पुलिस ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद का मामला है. पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है.



