India

​क्या नए अवतार में आएगी Tata Nexon? टेस्टिंग के दौरान दिखी SUV, इतना बदला लुक!

टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Nexon की नई जनरेशन पर तेजी से काम कर रही है. 2027 Tata Nexon को एक बार फिर भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इस बार एक साथ कई टेस्ट मॉडल नजर आए हैं, जो पूरी तरह से कैमोफ्लाज से ढके हुए थे.

​क्या नए अवतार में आएगी Tata Nexon? टेस्टिंग के दौरान दिखी SUV, इतना बदला लुक!

मौजूदा Nexon को पहली बार 2017 में लॉन्च किया गया था और इसके बाद इसमें कई बड़े अपडेट किए गए. हालांकि, इसके ऑरिजनल डिजाइन और बॉडी शेप में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ. अब नई जनरेशन Nexon में टाटा मोटर्स इसके साइज और बॉडी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव हो सकता है.

पहले से ज्यादा बॉक्सी होगी नई Nexon

रशलेन की रिपोर्ट के मुताबिक, नई Nexon का डिजाइन पहले से ज्यादा सीधा और बॉक्सी हो सकता है. इसकी रूफलाइन मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा फ्लैट हो सकती है. वहीं, पीछे का हिस्सा भी कम कूपे जैसा और ज्यादा सीधा रखा जा सकता है. इससे पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा हेडरूम और केबिन में बेहतर जगह मिलने की उम्मीद है. साइड प्रोफाइल में भी SUV को लुक रेगुलर रह सकता है. बड़े व्हील आर्च बरकरार रह सकते हैं, लेकिन दरवाजों और विंडो एरिया के डिजाइन में बदलाव हो सकता है.

नया होगा रियर डिजाइन

नई तस्वीरों में Nexon के पीछे का हिस्सा सबसे ज्यादा चर्चा में है. टेल लैंप दोनों तरफ ऊपर की ओर लगाए गए दिखाई देते हैं. टेलगेट भी मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा सीधा नजर आ रहा है. पीछे की विंडस्क्रीन बड़ी है और इसके ऊपर सामान्य रियर वाइपर दिया गया है. रूफ पर स्पॉयलर भी दिखाई देता है. ज्यादा सीधा टेलगेट और फ्लैट रूफलाइन से बूट स्पेस बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है. टाटा मौजूदा Nexon के ज्यादा उभरे हुए रियर डिजाइन की जगह ज्यादा साफसुथरा डिजाइन दे सकती है.

फ्यूल फिलर कैप की जगह भी बदली

नई Nexon में फ्यूल फिलर कैप की पोजिशन भी बदली गई है. मौजूदा मॉडल में यह दरवाजे के हैंडल से काफी नीचे है, जबकि नई Nexon में इसे ऊपर की तरफ, लगभग दरवाजे के हैंडल की लाइन में रखा गया है. यह बदलाव संकेत देता है कि SUV के अंदर और बॉडी के नीचे भी कई संरचनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं.

इंजन और इंटीरियर

पहले सामने आए टेस्ट मॉडल में मौजूदा Nexon के स्टीयरिंग, इंफोटेनमेंट स्क्रीन और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कुछ हिस्से दिखाई दिए थे. हालांकि, कार के अंदर टेस्टिंग उपकरण लगे थे, इसलिए इन्हें अंतिम डिजाइन नहीं माना जा सकता. नई Nexon में ज्यादा बड़ा केबिन अपडेट मिलने की उम्मीद है.

इंजन की बात करें तो 1.2लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5लीटर डीजल इंजन आगे भी किसी रूप में जारी रह सकते हैं. CNG विकल्प भी लाइनअप में बना रह सकता है. Nexon EV को भी बाद में नई जनरेशन वाला अपडेट मिलने की उम्मीद है. नई Nexon को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply