Amol Muzumdar: 30 अगस्त को भारतीय महिला क्रिकेट टीम T20 एशिया कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में अपना पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ खेली। बता दें कि थाईलैंड और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच यह मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, लेकिन इस मुकाबले से ज्यादा 5 सितंबर को होने के वाले भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज है।

दरअसल सोशल मीडिया पर भारत और पाक के मुकाबले में हैंडशेक को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिसके बारे में हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने जवाब दिया है, तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।
भारतपाक हैंडशेक विवाद पर Amol Muzumdar ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले हुई प्रेस कॉन्फेंस के दौरान भारतीय टीम के महिला हेड कोच अमोल मजूमदार से जब 5 सितंबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हैंडशेकॉ को लेकर सवाल पूछा गया है, तो अमोल ने कुछ भी सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय टीम केवल अपने सभी मुकाबलों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
हमरनप्रीत कौर ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते महीने जून 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम में खेले गए T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया, इससे पहले भी अक्टूबर 2025 में कोलंबों में भारत और पाकिस्तान के बीच ODI वर्ल्ड कप में भी कप्तान ने हाथ नहीं मिलाया।
इसके बाद जब अब दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से मुकाबला खेला जाने वाला है, तो भारतीय टीम की कप्तान से इस बारे में जब पूछा गया कि वह हैंडशेक करेंगी या फिर नहीं तो इस बारे में हरमनप्रीत कौर ने फैंस को स्पष्ट जवाब नहीं दिया था.
एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर , ऋचा घोष , स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी



