CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

करवाचौथ​​​ पर मायके जाने की​​​​​ बात कहकर ,गायब रही महिला सवाल का जवाब मांगते-मांगते पति ने बुला लिया ससुर को, फिर हुई’

करवाचौथ​​​ पर मायके जाने की​​​​​ बात कहकर ,गायब रही महिला सवाल का जवाब मांगते-मांगते पति ने बुला लिया ससुर को, फिर हुई’

मुरैना, मध्य प्रदेश: करवाचौथ के दिन मायके जाने की बात कहकर घर से निकली 32 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। नगरा थाना क्षेत्र के रतनपुरा कीचौल गांव में पति और पिता पर मिलकर महिला की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, महिला के रातभर घर से बाहर रहने और मायके नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद परिवार में विवाद शुरू हुआ था। इसी विवाद ने सोमवार सुबह गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने पति और महिला के पिता दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी पूजा

पुलिस के अनुसार, रतनपुरा गांव निवासी पूजा तोमर करवाचौथ के दिन अपने पति रामकिशोर तोमर से मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रविवार को वह वापस लौट आई। बाद में पति को पता चला कि पूजा अपने मायके पहुंची ही नहीं थी।

इसके बाद रामकिशोर ने उससे रातभर कहां रहने को लेकर सवाल किए। बताया गया कि पत्नी के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उसने रविवार शाम पूजा के पिता विजयपाल पवैया को भिंड जिले से अपने घर बुला लिया।

पूछताछ के दौरान बढ़ गया विवाद

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम से ही पति और पिता पूजा से पूछताछ कर रहे थे। सोमवार सुबह इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान विजयपाल ने पूजा के गले में साफी कस दी और उसे कमरे की ओर ले गया।

शोर सुनकर रामकिशोर का चचेरा भाई राजकिशोर तोमर मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आरोप है कि रामकिशोर ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद विजयपाल ने कमरे में रखी ईंट से पूजा के चेहरे पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद रामकिशोर ने खुद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पति रामकिशोर तोमर और पूजा के पिता विजयपाल पवैया को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद की गई है।

पुलिस ने चचेरे भाई राजकिशोर तोमर की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Satya Report: यह खबर पुलिस की शुरुआती जांच और उपलब्ध समाचार जानकारी पर आधारित है। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply