CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

आगरा में महिला की गला रेतकर हत्या, स्कूल परिसर में अंतिम संस्कार को लेकर दो गांवों में विवाद.​​​​​​​​​

आगरा में महिला की गला रेतकर हत्या, स्कूल परिसर में अंतिम संस्कार को लेकर दो गांवों में विवाद.​​​​​​​​​

पीलीपोखर में पति विवेक सिकरवार ने सोमवार की रात पत्नी किरण की गला काटकर हत्या कर दी थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार को पीलीपोखर और चावली गांव के लोग सामने-सामने आ गए। उनके बीच टकराव के हालात बन गए। पुलिस ने स्थिति को संंभाला। उसकी मौजूदगी में स्कूल परिसर में अंतिम संस्कार किया गया।

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद किरण का शव मायके वाले पीलीपोखर लेकर पहुंचे। किरण की जिस घर में हत्या हुई थी, स्वजन उसी में अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़े थे। वह हत्यारोपित पति के एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। इस दौरान शव तीन घंटे एंबुलेंस में रखा रहा। ग्रामीणों के समझाने के बाद मायके वालों ने घर में अंतिम संस्कार करने की जिद छोड़ी। वह आरोपित के स्कूल परिसर में शव को लेकर पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। जानकारी होने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए।

उन्होंने स्कूल में चिता सजाने का विरोध शुरू कर दिया। इसे लेकर पीलीपोखर और चावली गांव के लोग आमने-सामने आ गए। ग्रामीण स्कूल परिसर में चिता जलाने का विरोध कर रहे थे। दोनों गांव के लोगों में विवाद के बाद मारपीट की नौत आ गई। पुलिस की मौजूदगी में स्कूल परिसर में ही विवाहिता का अंतिम संस्कार कराया गया। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य ने बताया कि हत्यारोपित पति की गिरफ्तारी के तीन टीमें अलग-अलग राज्यों में भेजी गई हैं। घर गिराने और बच्चों को संपत्ति में हक देने की मांगमृतका की मां रामवती ने बेटी की हत्या करने वालों के घर को ढहाने और शादी में खर्च की गई रकम वापस दिलाने की मांग की। साथ ही मृतका के बच्चों को संपत्ति का वारिस बनाए जाने की भी मांग की। स्वजन का कहना था कि 24 घंटे बाद भी आरोपितों की गिरफ्तार नहीं की हो सकी है। मामले में पति विवेक सिकरवार के अलावा ससुर राजकुमार, जेठ भानू, भाभी नीतू और ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर किरण को परेशान किया जा रहा था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply