IndiaTrending

Women Fashion Tips: स्ट्रेट फिट से वाइड लेग…किस बॉडी टाइप पर कौन सी जींस करेगी सूट

Women Fashion Tips: जींस सिर्फ एक फैशन ट्रेंड नहीं बल्कि एक ऐसा आउटफिट है, जो हर उम्र और हर बॉडी टाइप पर जचता है. वहीं ये एक एवरग्रीन आउटफिट भी है. लेकिन अक्सर लोग ट्रेंड देखकर जींस तो खरीद लेते हैं, फिर भी वह उतनी स्टाइलिश नहीं लगती जितनी उन्होंने सोची होती है. इसकी सबसे बड़ी वजह है अपनी बॉडी शेप के अनुसार सही फिट का चुनाव न करना.

Women Fashion Tips: स्ट्रेट फिट से वाइड लेग…किस बॉडी टाइप पर कौन सी जींस करेगी सूट
Women Fashion Tips: स्ट्रेट फिट से वाइड लेग…किस बॉडी टाइप पर कौन सी जींस करेगी सूट

आज बाजार में स्ट्रेट फिट, स्किनी, बूटकट, फ्लेयर और वाइड लेग जैसी कई तरह की जींस उपलब्ध हैं. हर स्टाइल अलग बॉडी टाइप पर अलग लुक देती है. ऐसे में अगर आप भी एक परफेक्ट लुक चाहती हैं तो बॉडी टाइप के ध्यान में रखकर जींस चुननी चाहिए. चलिए आपको बताते हैं किस बॉडी पर कौन सी जींस सूट करेगी.

पियर शेप बॉडी

अगर आपको परफेक्ट जींस चाहिए तो खुद के बॉडी शेप के मुताबिक ही जींस चुननी चाहिए. अगर आपकी पियर शेप बॉडी यानी कूल्हे चौड़े और ऊपरी हिस्सा पतला तो आपके लिए बूटकट, स्ट्रेटलेग और हाई वेस्ट जींस ज्यादा सूट करेंगी. ये शरीर को बैलेंस दिखाने में मदद करती है.

एप्पल शेप बॉडी

मार्केट में आजकल मिड राइज और हाई वेस्ट जींस काफी पसंद की जा रही हैं. लेकिन ये भी खास बॉडी शेप पर काफी सूट करती हैं, जो है एप्पल शेप बॉडी, जिसमें पेट के आसपास ज्यादा फैट होता है. अगर आपका भी बॉडी शेप ऐसा है तो आपको मिड राइज या हाईवेस्ट जींस ही लेनी चाहिए. ये पेट को बेहतर सपोर्ट देकर स्लिम लुक देती है.

ऑवरग्लास बॉडी

जिनके कंधे और कूल्हे लगभग बराबर होते है और कमर पतली है उसे ऑवरग्लास बॉडी कहते हैं. ऐसे बॉडी शेप वाली महिलाओं को हमेशा स्किनी, हाई वेस्ट या कर्वी फिट जींस पहननी चाहिए ये फिगर को काफी खूबसूरत के साथ फ्लॉन्ट करती है और आपको एक परफेक्ट फिट मिलता है.

रेक्टैंगल बॉडी

जिनके कंधे, कमर और कूल्हे लगभग एक समान होते है. ऐसी बॉडी को रेक्टैंगल बॉडी शेप कहते हैं. इस तरह के फिगर पर मॉम जींस, बॉयफ्रेंड जींस और फ्लेयर्ड जींस काफी जचती है. ये बॉडी में कर्व्स वाला लुक देती है और फिगर बैलेंस और अट्रैक्टिव लगता है.

पेटाइट बॉडी

कम हाइट वाली लड़कियों के लिए भी मार्केट कई तरह की जींस उपलब्ध हैं, जो हाईट को लंबा दिखाने में मदद करती हैं. अगर आप भी पेटाइट ब़ॉडी यानी छोटे कद की हैं तो आपको एंकललेंथ और हाईवेस्ट पहननी चाहिए. ये पैरों को लंबा दिखाने में मदद करती हैं.

लंबी और स्लिम बॉडी

अगर आपकी हाइट भी ज्यादा है और स्लिम बॉडी है तो आपके लिए वाइडलेग, फ्लेयर्ड और लोराइज जींस काफी सूट करेगी. ये बॉडी को बैलेंस दिखाती है. साथ ही लुक में स्टाइल जोड़ने का काम करती है.

प्लससाइज बॉडी

हर तरह की बॉडी शेप के लिए मार्केट में अब जींस उपलब्ध है. अगर आप प्लस साइज भी हैं तो भी आपके अपने लिए परफेक्ट जींस मिल जाएगी. इसके लिए आप डार्क कलर की हाईवेस्ट, स्ट्रेटफिट या फिर बूटकट जींस पहन सकती हैं. ये कंफर्टेबल होने के साथ ही स्लिमिंग इफेक्ट भी देती हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply