CricketIndia

Women’s T20 World Cup: पाकिस्तान ने डिफेंड किया 127 रन का लक्ष्य, नीदरलैंड को 37 रन से दी करारी शिकस्त

ICC Women’s T20 World Cup 2026, Pakistan Women vs Netherlands Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 37 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए, जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 89 रन पर सिमट गई। गुल फिरोजा की बल्लेबाजी के बाद कप्तान फातिमा सना और आयशा जफर की शानदार गेंदबाजी पाकिस्तान की जीत की सबसे बड़ी वजह रही।

Women’s T20 World Cup: पाकिस्तान ने डिफेंड किया 127 रन का लक्ष्य, नीदरलैंड को 37 रन से दी करारी शिकस्त

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का 26वां मुकाबला शनिवार को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए। उनकी इस जुझारू पारी में 9 चौके शामिल रहे। गुल फिरोजा को आयशा जफर का भी अच्छा साथ मिला।

दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 79 रन की अहम साझेदारी की। आयशा जफर ने 29 गेंदों में 32 रन की उपयोगी पारी खेली। हालांकि इन दोनों के अलावा पाकिस्तान की अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं, जिसके चलते टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी।

नीदरलैंड की ओर से गेंदबाजी में आइरिस ज़विलिंग ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं हन्ना लैंडहीर, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स और हीदर सीजर्स को 11 सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड के लिए कप्तान बैबेट डी लीडे ने एक छोर से संघर्ष करते हुए 41 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज हीदर सीजर्स ने 16 गेंदों में 24 रन जोड़े। लेकिन इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।

नीदरलैंड की बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम की आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 18 ओवर में सिर्फ 89 रन पर ऑलआउट हो गई।

पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में कप्तान फातिमा सना और आयशा जफर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 विकेट झटके। वहीं नशरा संधू और डायना बेग ने 11 विकेट हासिल किया।

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने अपने अंतिम लीग मैच में आखिरकार जीत का खाता खोल ही लिया। ग्रुपए की प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तानी टीम 5 में से 1 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर रही, जबकि नीदरलैंड ने सभी पांच मैच गंवाए और 6 टीमों के ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर रही।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply