HealthIndia

Workout In Summer: बढ़ती गर्मी में वर्कआउट करना सही है या खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट की राय

Fitness During Summer: हम हमेशा सुनते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करना बेहद जरूरी है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से उम्र के साथ होने वाली बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। मौसम कोई भी हो शरीर को एक्टिव रखना बेहद जरूरी होता है।

Workout In Summer: बढ़ती गर्मी में वर्कआउट करना सही है या खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट की राय
Workout In Summer: बढ़ती गर्मी में वर्कआउट करना सही है या खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट की राय

लेकिन एक सच यह भी है कि मौसम के अनुसार एक्सरसाइज करने के तरीके और समय  को बदलना चाहिए, ताकि शरीर को उसकी जरूरत के अनुसार सही फायदा मिल सके। एक्सपर्ट बताते हैं कि गर्मियों के मौसम में एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है, लेकिन गलत समय पर करने से कई बार स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकते हैं।

बढ़ती गर्मी में एक्सरसाइज करना सही है?

अगर आप बहुत ज्यादा गर्मी या तेज धूप में एक्सरसाइज करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह अच्छी बात है कि आजकल लोग फिटनेस को लेकर जागरूक हो रहे हैं और आउटडोर एक्सरसाइज करते हैं, जैसे वॉकिंग करना या जिम जाना आदि। लेकिन इन सभी एक्सरसाइज के लिए एक सही समय होना बेहद जरूरी है, क्योंकि ज्यादा गर्मी के दौरान अगर ये एक्सरसाइज की जाती हैं तो शरीर का तापमान और बढ़ने लगता है और फायदे की जगह पर नुकसान हो सकता है।

गर्मी में एक्सरसाइज करने के नुकसान

गर्मियों के मौसम में दिन के ज्यादातर समय तापमान बहुत ज्यादा रहता है और इस दौरान एक्सरसाइज करने से शरीर का तापमान जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है और उसके साथसाथ मिनरल्स भी निकलने लगते हैं। ज्यादा गर्मी के दौरान या धूप में एक्सरसाइज करने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

समर वर्कआउट

ज्यादा गर्म मौसम में एक्सरसाइज करने के दौरान शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिससे शुरुआत में थकान, कमजोरी और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बहुत ज्यादा गर्मी में लंबे समय तक वर्कआउट करने से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है, जो गंभीर स्थिति बन सकती है।

शरीर की जरूरत को समझना जरूरी

गर्मियों के मौसम में एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है और इसके लिए गर्मी में सुबह जल्दी या करना सबसे बेहतर माना जाता है। अगर आप सुबह एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो आपको सुबह 5 से 8 बजे के बीच एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है और अगर आप शाम को करना चाहते हैं, आप 7 बजे के बाद एक्सरसाइज कर सकते हैं।

किन बातों का ध्यान रखें

  • दिन में 11 बजे से शाम के 4 बजे के बीच तेज धूप होती है और इस दौरान एक्सरसाइज न करें और अगर आपको एक्सरसाइज करनी है तो घर के अंदर ही एक्सरसाइज करें।
  • गर्मियों के दिनों में एक्सरसाइज के दौरान पूरे समय थोड़ीथोड़ी मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर का तापमान मेंटेन रहेगा।
  • अगर आपको एक्सरसाइज के दौरान चक्कर आना, सिरदर्द या अन्य किसी भी प्रकार की तकलीफ महसूस होती है, तो तुरंत एक्सरसाइज बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें।
  • एक्सरसाइज करते समय ढीले कपड़े पहनें, जिसके लिए आपको सूती कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है जो जल्दी पसीना सोख लेते हैं और कपड़ों के बीतर हवा का फ्लो बना रहेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply