Satya Report: World Malarial Day 2026: गर्मियां आते ही कई तरह की समस्याएं आना शुरु हो जाती हैं, जिसमें से एक है मलेरिया का खतरा. ये एक ऐसी बीमारी है जो हर साल हजारों लोगों को प्रभावित करती है. जैसेजैसे तापमान बढ़ता है, मच्छर भी पनपना शुरु कर देते हैं. जगहजगह जमा पानी, नमी और गंदगी इनकी संख्या को तेजी से बढ़ा देती है. यही वजह है कि गर्मी शुरू होते ही मलेरिया का खतरा भी धीरेधीरे बढ़ने लगता है. मलेरिया में तेज बुखार आता है. लेकिन अक्सर लोग इसे सामन्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. सही समय पर इलाज न होने पर मलेरिया गंभीर रूप ले सकता है.

ऐसे में जरूरी है कि हम समय रहते सतर्क हो जाएं और अपने घर व आसपास के माहौल को साफसुथरा रखें. साथ ही मच्छरों से बचने के उपायों को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं. चलिए आज यानी 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे पर आपको भी बताते हैं कुछ ऐसे ही उपाय जिनकी मदद से आप पहले ही खुद को मलेरिया से बचा सकते हैं.
क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड मलेरिया डे?
वर्ल्ड मलेरिया डे हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाता है. इसकी शुरुआत साल 2007 में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने की थी. इसका उद्देश्य मलेरिजा जैसी खतरनाक बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करना है. जिसमें बचाव, पहचान और इलाज के बारे में सही जानकारी दी जाती है. वर्ल्ड मलेरिया डे का मुख्य मकसद है लोगों को यह समझाना कि मलेरिया पूरी तरह से रोका और इलाज किया जा सकता है. अगर आप सही समय पर इसकी पहचान कर लें. इस दिन अलगअलग जगहों पर कैंपेन, जागरूकता कार्यक्रम, मुफ्त जांच और दवा वितरण जैसे अभियान चलाए जाते हैं.
घर के आसपास पानी जमा न होने दें
मलेरिया वाले मच्छर हमेशा पानी में पनपते हैं. ऐसे में जरूरी है कि अपने घर के आसपास और अंदर जगह के साफसुथरा और सूखा रखा जाए. कूलर, गमले, पुराने टायर, बाल्टी या छत पर रखे कंटेनर में रुका पानी समयसमय पर खाली करते रहें. साथ ही हफ्ते में कम से कम एक बार इनकी सफाई जरूर करें ताकि मच्छरों को पनपने का मौका न मिले.
मच्छरदानी और रिपेलेंट का इस्तेमाल करें
रात को सोते समय मच्छर आतंक मचा देते हैं. इससे बचने के लिए मच्छरदानी या रिपेलेंट का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. आप चाहे तो मच्छर भगाने वाली क्रीम, कॉइल या लिक्विड मशीन का भी यूज कर सकते हैं. खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को मच्छर से सुरक्षित जरूर रखें. इनकी इनपर संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है.
शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें
गर्मी में हल्के और ढीलेढाले कपड़े पहनना सही रहता है, लेकिन कोशिश करें कि कपड़े ऐसे हों जो शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढकें. फुल स्लीव्स शर्ट, पैंट या सलवार पहनने से मच्छरों के काटने का खतरा कम हो जाता है, खासकर शाम और सुबह के समय जब मच्छर ज्यादा एक्टिव होते हैं.
घर और आसपास की साफसफाई का रखें खास ध्यान
गंदगी और नमी में मच्छर आसानी से पनपते हैं. इसलिए सिर्फ घर के अंदर ही नहीं बल्कि घर के बाहर में सफाई का पूरा ध्यान रखें. नालियों को साफ रखें. कचरा इधरउधर न फेंके और आसपास के माहौल को साफसुथरा रखें. इससे मच्छर पनपने से रोकने में काफी मदद मिलेगी.
लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
बुखार आने पर बिल्कुल भी इसे नजरअंदाज न करें. क्योंकि ये मलेरिया का शुरुआती लक्षण होता है. बुखार के साथ ठंड लगना, सिरदर्द और कमजोरी लगे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. समय पर इलाज होने पर मलेरिया को गंभीर होने से रोका जा सकता है.



