CricketIndia

स्टार्क का यशस्वी ने गगनचुंबी शॉट से किया स्वागत, IPL मैच में पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले 5वें बल्लेबाज बने

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का स्वागत छक्के से किया। यशस्वी ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। हालांकि, वह तीसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए, लेकिन बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जायसवाल आईपीएल मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज बने।

स्टार्क का यशस्वी ने गगनचुंबी शॉट से किया स्वागत, IPL मैच में पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले 5वें बल्लेबाज बने
स्टार्क का यशस्वी ने गगनचुंबी शॉट से किया स्वागत, IPL मैच में पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले 5वें बल्लेबाज बने

सबसे पहले यह कारनामा नमन ओझा ने 2009 में किया था। राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए ओझा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ब्रेड हॉज को छक्का जड़ा था। विराट कोहली ने 2019 में वरुण एरोन को पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। यह मैच बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए फिल साल्ट ने 2024 में नुवान तुषारा को पहली गेंद पर छक्का जड़ा था।

यशस्वी जायसवाल ने चौथी बार पारी की शुरुआत छक्के से की

2025 में पंजाब किंग्स के लिए ओपनिंग करते हुए प्रियांश आर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खलील अहमद को छक्का जड़ा था। यशस्वी जायसवाल ने चौथी बार पारी आईपीएल मैच की पारी में पहली गेंद पर छक्का जड़ा। प्रियांश आर्या ने 2 बार छक्का जड़ा है। नमन ओझा, मयंक अग्रवाल, सुनील नरेन, विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा, फिल साल्ट और संजू सैमसन ने 11 छक्के जड़े।

HTML + CSS Copied to Clipboard
पहली गेंद पर छक्का — IPL इतिहास
मैच की पहली गेंद पर जड़े गए सभी छक्के
कुल घटनाएं
5

शीर्ष बल्लेबाज
जायसवाल

सर्वाधिक बार
4 बार

पहली घटना
2009

मैच की पहली गेंद पर छक्के लगाने वाले बल्लेबाज — गेंदबाज
1
नमन ओझा — ब्रैड हॉज
डरबन

2009

2
विराट कोहली — वरुण आरोन
बेंगलुरु

2019

3
फिल सॉल्ट — नुवान थुशारा
कोलकाता

2024

4
प्रियांश आर्य — खलील अहमद
मुल्लांपुर

2025

5
यशस्वी जायसवाल — मिचेल स्टार्क
जयपुर

आज
2026

सर्वाधिक बार — पहली गेंद पर छक्का
1
यशस्वी जायसवाल*
4

2
प्रियांश आर्य
2

3
नमन ओझा
1

3
मयंक अगरवाल
1

3
सुनील नरेन
1

3
विराट कोहली
1

3
रॉबिन उथप्पा
1

3
फिल सॉल्ट
1

3
संजू सैमसन
1

* आज का मैच | स्रोत: IPL रिकॉर्ड्स

वैभव सूर्यवंशी पहला छक्का लगाते ही तोड़ देंगे कीरोन पोलार्ड का धांसू रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी के नाम आईपीएल 2026 की 9 पारियों में ही 400 रन दर्ज हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में एक नया रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा है। वह एक छक्का लगाते ही दो कमाल करेंगे और पोलार्ड को पीछे छोड़ देंगे। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply