India

​हां, हम लोग ‘रेजीम चेंज’ चाहते हैं-’-बंद करो, दफा हो जाओ-मचा हंगामा

कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दिपके और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की नेता बोरा, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण समेत अन्य को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिर से विरोध का सामना करना पड़ा। दिल्ली के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी करते हुए इन लोगों का विरोध किया। लोगों ने ‘बंद करो, दफा हो जाओ’ जैसे नारे लगाते हुए विरोध दर्ज किया।

​हां, हम लोग ‘रेजीम चेंज’ चाहते हैं-’-बंद करो, दफा हो जाओ-मचा हंगामा

सीजेपी और अन्य संगठनों ने लोगों से शनिवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पहुंचने का आह्वान किया है। आम आदमी पार्टी ने भी इस आह्वान का समर्थन किया है। यह कार्यक्रम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन का अगला चरण बताया जा रहा है।

विपक्षी नेताओं की हिरासत पर उठाए सवाल
अभिजीत दिपके ने कहा कि दिल्ली में पिछले 10 से 15 दिनों से छात्र संगठन और युवा सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया जा रहा है और हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जब विपक्षी नेता प्रदर्शन में शामिल हुए तो उन्हें भी हिरासत में लिया गया। इनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और पिनाराई विजयन जैसे नेताओं का जिक्र किया गया।

हां, हम लोग ‘रेजीम चेंज’ कराना चाहते हैं, यह इसी की लड़ाई है

वरिष्ठ वकील ने कहा, ‘ये इस तरह की तानाशाह सरकार इस देश में नहीं चल सकती। जो कि हमारे सारे लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल रही हो, जो हमारी पूरी इलेक्टोरल डेमोक्रेसी को कुचल रही हो। इस वजह से अब सब लोग साथ आ गए हैं और सबने मिलकर तय किया है कि अब ये लड़ाई छात्रों की अगुवाई में लड़ी जाएगी।’

प्रशांत भूषण ने कहा, ये लोग सोचते थे कि हम इस बर्बरता से इस प्रोटेस्ट को खत्म कर देंगे, लोगों को डरा देंगे, लेकिन उसका उल्टा ही असर हो रहा है।

मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर चल रहे विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच गुरुवार को राजधानी दिल्ली में एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिसे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज, AISA नेता नेहा बोरा और अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और साफ तौर पर कहा कि अगर केंद्र को लगता है कि यह सरकार बदलने की लड़ाई है तो हां हम रेजीम चेंज कराना चाहते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply