India

Yoga asans for better sleep: रात में बिस्तर पर लेटते ही आएगी नींद, बस रोज करें ये योगासन

भागदौड़ वाली जिंदगी और हर समय तनाव की वजह से ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा बढ़ गई है जो रात में ठीक से न सोने पानी की समस्या का रोजाना सामना करते हैं. इसका आसान और बेहतरीन इलाज योग है. रूटीन में कुछ योगासन रोजाना किए जाए तो बेहतर नींद मिलती है और शरीर में कई पॉजिटिव चेंज भी आते हैं. जानें…

Yoga asans for better sleep: रात में बिस्तर पर लेटते ही आएगी नींद, बस रोज करें ये योगासन

योग क्यों है कारगर नींद लाने में मेलाटोनिन हार्मोन का रोल अहम रहता है. जब हम रोजाना योग करते हैं तो ये तरीका इस हार्मोन को बढ़ाता है और हमारे नर्वस सिस्टम को शांत करता है. इसलिए एक्सपर्ट कहते हैं कि रोज योग करने से नींद में सुधार समेत शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं.

शवासन से आएगी बेहतर नींद ये सबसे आसान योगासन है, इसलिए इसे हर कोई कर सकता है. इसमें आपको पैर और हाथ खोलकर सीधे लेट जाना होता है. इस योग मुद्रा से हमारी बॉडी को सेफ फील होता है और मसल्स रिलैक्स होना शुरू हो जाती है. इस तरह तनाव दूर होता है क्योंकि ये योग मुद्रा हमारे पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को एक्टिव करती है. स्ट्रेस नेचुरली कम होता है तो लेटते ही नींद आने लगती है.

सेतुबंधासन इस आसन को करने में जब हमारी छाती ऊपर की ओर उठती है तो फेंफड़ों की हेल्थ में सुधार आता है. सांस लेने में हेल्प मिलते से बॉडी में ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर होता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि ये आसन हमारे थायराइड ग्लैंड पर भी पॉजिटिव असर डालता है. ऐसे में हमारे सोने का पैर्टन बैलेंस हो पाता है. शरीर की थकान भी दूर होती है और हम रात में बेहतर नींद ले पाते हैं.

बालासन के फायदे इस आसन में आगे की ओर झुककर माथे को जमीन पर टिकाना होता है. दोनों हाथ भी आगे की ओर जमीन पर सीधे रख दिए जाते हैं. पीठ के निचले हिस्से में होने वाला दिनभर का दर्द इससे दूर होने लगता है. साथ ही सांस लेने में भी हल्कापन महसूस होता है. इसलिए रोजाना इस आसान को करना स्लीपिंग पैटर्न में सुधार ला सकता है.

भ्रामरी प्राणायाम इस आसन में हमिंग साउंड निकाला जाता है और गहरी सांस अंदर ली जाती है. इस आसन को करने से हमारा शरीर रिलैक्सिंग मूड में चला जाता है. ऐसे में हमारा हार्ट रेट बैलेंस हो पाता है और नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply