
पहली डेट पर लड़की को इंप्रेस करने के लिए महंगे तोहफे नहीं, बल्कि छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखना मायने रखता है. ये कुछ बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स उनका दिल जीत सकते हैं.
डेट पर जाना लड़के और लड़की, दोनों के लिए ही एक खास एक्सपीरियंस होता है. जब हम किसी से मिलने जाते हैं, तो मन में कुछ न कुछ उम्मीदें जरूर होती हैं. कुछ लोग डेट पर इसलिए जाते हैं कि उन्हें अपना लाइफ लॉन्ग साथ निभाने वाला साथी मिल जाए, वहीं कुछ लोग ऐसे इंसान की तलाश में होते हैं, जिसके साथ वे अच्छे पल बिता सकें. जरूरी नहीं कि हर रिश्ता जिंदगीभर साथ रहे, लेकिन कई बार कोई ऐसा शख्स मिल जाता है, जो आपके साथ रहकर आपकी छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखता है और जिंदगी के खूबसूरत पलों को और खास बना देता है.
वहीं, जब भी किसी से मिलने या डेट पर जाने की बात आती है, तो मन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर ऐसा क्या लेकर जाया जाए, जिससे सामने वाला खुश हो जाए. खासकर जब बात लड़की को गिफ्ट देने की हो, तो कई लोग महंगी चीजों के बारे में सोचने लगते हैं, तो कोई खाली हाथ चला जाता है. लेकिन जरूरी नहीं कि किसी को इंप्रेस करने के लिए हजारों रुपये ही खर्च किए जाएं. कई बार छोटी और काम की चीजें भी लड़कियों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ला देती हैं. अगर आप भी अगली बार किसी लड़की के साथ डेट पर जा रहे हैं और सोच रहे हैं कि उनके लिए क्या लेकर जाएं, तो ये कुछ गिफ्ट आइडिया हैं, जो आपके काम आ सकते हैं.
फूल देखकर लड़कियां हो सकती हैं सबसे ज्यादा खुश फूल एक ऐसा गिफ्ट है, जिसे लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आपको पता है कि उन्हें कौन सा फूल पसंद है, तो वही लेकर जाएं. पसंद नहीं पता है, तो एक गुलाब या गुलाब का बुके ले लें. गुलाब ज्यादातर लड़कियों को पसंद आता है. उनकी ख्वाहिश होती है कि उनका पार्टनर उन्हें गुलाब गिफ्ट करे.
उनकी पसंद की चॉकलेट दें पहले बातों-बातों में उनकी फेवरेट चॉकलेट के बारे में पूछ लें. अगर सामने वाले को चॉकलेट पसंद है, तो आप गुलाब के साथ चॉकलेट भी दे सकते हैं. चाहें तो फूल के बुके में चॉकलेट भी डलवा सकते हैं, जो देखने में एस्थेटिक लगेगा और आपकी गर्लफ्रेंड को पसंद भी आएगा. यहां भी कीमत से ज्यादा मायने रखता है.
कोई प्यारी सी किताब हो सकती है खास अगर जिस लड़की के साथ आप डेट पर जा रहे हैं, उन्हें किताबें पढ़ना पसंद है, तो उनकी पसंद की कोई किताब गिफ्ट कर सकते हैं. इसके लिए यह जानना जरूरी है कि उन्हें किस तरह की किताबें पढ़ना पसंद है. अगर वह हिंदी साहित्य की शौकीन हैं, तो उन्हें ‘रेत की मछली’, ‘गुनाहों का देवता’, ‘लॉकडाउन का रोजनामचा’ या ‘रश्मिरथी’ जैसी खूबसूरत किताब दे सकते हैं. अगर किताब के साथ एक गुलाब देंगे, तो माहौल और प्यारा हो जाएगा.
हैंडमेड गिफ्ट भी हो सकता है खास कुछ ऐसा जो आपने खुद बनाया हो, वह भी खास हो सकता है. छोटा सा हैंडरिटन नोट, हैंडमेड कार्ड या कोई छोटी सी चीज आप खुद तैयार करके दे सकते हैं. जैसे कोई क्राफ्ट या पेंटिंग.इस तरह के गिफ्ट में आपकी मेहनत दिखाई देती है और लड़कियों को लगता है कि आप उनके बारे में सोचते हैं.
कुछ लड़कियों को पसंद आते हैं प्यारे खिलौने अगर उन्हें क्यूट चीजें और खिलौने पसंद हैं, तो आप कोई प्यारा सा सॉफ्ट टॉय भी गिफ्ट कर सकते हैं. यह जरूरी नहीं कि खिलौना बहुत बड़ा या महंगा हो. उनकी पसंद का छोटा सा क्यूट टॉय भी उन्हें पसंद आ सकता है और वह उसे अपने पास संभालकर भी रख सकती हैं.
गिफ्ट से ज्यादा मायने रखती है आपकी नीयत आखिर में सबसे जरूरी बात यह है कि किसी को इंप्रेस करने के लिए गिफ्ट की कीमत देखने की जरूरत नहीं है. कई बार सामने वाले की पसंद याद रखना और उसी हिसाब से कुछ लेकर जाना ही काफी होता है. इसलिए अगली बार डेट पर जाने से पहले महंगे गिफ्ट की जगह थोड़ा समय निकालकर उनकी पसंद के बारे में सोचिए. हो सकता है आपकी छोटी सी कोशिश ही उनके लिए सबसे खास बन जाए.

-1790188192769_v-1790234253624_v.webp)

