IndiaTrending

आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज दौरे पर हैं। प्रयागराज में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मैं दर्द, डेटा, दौलत की बात करना चाहता हूं। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपसे इन तीन चीजों पर बात करना चाहता हूं। ये आप हैं, भारत की शान हैं, आप भारत की शक्ति हैं, आप  भारत की स्ट्रेंथ हैं। आगे राहुल ने कहा कि जब मैं कहता हूं कि आप भारत की शक्ति हैं, भारत की स्ट्रेंथ हैं, तो मैं भीड़ की बात नहीं कर रहा हूं। मैं हर नागरिक, हर युवा की बात कर रहा हूं।

आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब

संगम नगरी प्रयागराज पहुंचने पर राहुल गांधी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रयागराज में राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहें हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply