दिल्लीNCR समेत देश के कई शहरों में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में घर के साथसाथ कार के अंदर की हवा को साफ रखना भी जरूरी हो जाता है. खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना कार से सफर करते हैं. इसी जरूरत को देखते हुए अब कई कार कंपनियां अपनी गाड़ियों में इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर का फीचर दे रही हैं.

यह सिस्टम कार के केबिन में मौजूद हवा से कुछ प्रदूषक कणों को फिल्टर करने में मदद करता है. अगर आप भी इस सर्दी नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ऐसी SUV पर विचार कर सकते हैं. यहां हम आपको भारत में मिलने वाली 5 ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें यह फीचर मिलता है.
1. टाटा पंच
इस लिस्ट में सबसे सस्ती कार टाटा पंच है. कंपनी इसके एडवेंचर और अकम्प्लिश्ड वेरिएंट में इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर का फीचर देती है. खास बात यह है कि 10 लाख रुपए से कम कीमत वाली कारों में यह फीचर देने वाली पंच इकलौती कार है. एयर प्यूरीफायर वाले इसके वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 7.77 लाख रुपए से 10.97 लाख रुपए के बीच है.
2. मारुति सुजुकी ब्रेजा
मारुति सुजुकी ब्रेजा भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर का फीचर टॉप मॉडल ZXI+ में मिलता है. कंपनी ने इसके नए अपडेटेड मॉडल में 10.1 इंच की टचस्क्रीन दी है, जिसमें एयर प्यूरीफायर सिस्टम भी शामिल है. इस फीचर वाले वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 11.26 लाख रुपए से 13.55 लाख रुपए के बीच है.
3. किआ सोनेट
किआ सोनेट भी इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर वाली कारों में शामिल है. कंपनी इसके HTX, GTX+ और XLine वेरिएंट में यह सुविधा देती है. सोनेट अपने डिजाइन, छोटे आकार और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है. इसके एयर प्यूरीफायर वाले वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 11.60 लाख रुपए से 14.36 लाख रुपए के बीच है.
4. टाटा नेक्सन
टाटा नेक्सन भी इस फीचर के साथ आती है. कंपनी इसके Fearless+ वेरिएंट में इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर देती है. यह सिस्टम कार की टचस्क्रीन के साथ जुड़ा हुआ है फीचर से लैस इस वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 12.42 लाख रुपए से 14.70 लाख रुपए के बीच है.
5. होंडा एलिवेट
इस लिस्ट में आखिरी नाम होंडा एलिवेट का है. कंपनी के इस SUV मॉडल में भी इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर दिया गया है. इसके इस फीचर वाले वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 13.93 लाख रुपए से 18.40 लाख रुपए के बीच है. यह उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकती है जो अच्छे फीचर्स वाली SUV खरीदना चाहते हैं.



