CrimeIndiaTrending

सिवान में युवक की चाकू मारकर हत्या, घर से 100 मीटर दूर स्कूल के पास मिला शव; गांव में मचा हड़कंप .

सिवान में युवक की चाकू मारकर हत्या, घर से 100 मीटर दूर स्कूल के पास मिला शव; गांव में मचा हड़कंप .

जीबी नगर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर खंगौरी गांव में रविवार की रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

सोमवार की सुबह उसका शव गांव के ही स्कूल के समीप मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पांडेयपुर खंगौरी गांव निवासी 23 वर्षीय रोहित यादव के रूप में हुई है।

घर से कुछ दूरी पर पड़ा था शव

बताया जाता है कि रोहित का शव उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित गांव के स्कूल के समीप पड़ा था। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जीबी नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्‍या के कारणों की हो रही पड़ताल

युवक की हत्या किस कारण से और किन परिस्थितियों में की गई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

युवक की हत्या की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। स्‍वजन के चित्‍कार से माहौल गमगीन हो गया। परिवार के सदस्‍यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं घटना के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लोग समझ नहीं पा रहे क‍ि आख‍िर हत्‍या क्‍यों की गई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply