IndiaTrending

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से युवक की मौत; तैयापुर में मचा हड़कंप, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप

Electricity Accident In Taiyapur Mathura: मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटकर नीचे गिर गई। लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से युवक की मौत; तैयापुर में मचा हड़कंप, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से युवक की मौत; तैयापुर में मचा हड़कंप, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप

अचानक गिरी 11 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे तैयापुर स्थित पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। उसी समय वहां मौजूद विनीत उसकी चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही थाना जमुनापार पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भी घटना की जानकारी लेकर शुरू कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की कई बिजली लाइनें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, लेकिन बारबार शिकायत के बावजूद उनका रखरखाव नहीं कराया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लाइनों की मरम्मत कराई जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पूरे क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइनों की तत्काल जांच और मरम्मत कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विद्युत विभाग भी हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply