BollywoodIndia

​YRF की पहली Horror फिल्म में लीड रोल करेंगे Varun Dhawan, सामने आई रिलीज डेट

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता की आखिरी बार रोमांटिककॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए थे। हालांकि, इस बार वरुण अपने फैंस के लिए कुछ अलग लेकर आने वाले हैं।

​YRF की पहली Horror फिल्म में लीड रोल करेंगे Varun Dhawan, सामने आई रिलीज डेट

YRF यानी यशजरा फिल्म्स के बैनर तले पहली बार एक्टर हॉरर फिल्म में नजर आएंगे और इसमें वरुण लीड रोल में नजर आएंगे।

इस फिल्म को अक्षय विधानी प्रोड्यूस करेंगे और आदित्य चोपड़ा इस प्रोजेक्ट की देखरेख में रहेंगे। वैसे अभी तक फिल्म का टाइटल का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म से संबंधित डिटेल्स, जो सामने आई है।

यशराज की हॉरर फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन

हाल ही में मूवी क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वरुण धवन और यशराज के नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि “यशराज फिल्म्स ने अपनी पहली हॉरर फिल्म की घोषणा की है, जिसमें  वरुण धवन मुख्य भूमिका में होंगे और इसका निर्देशन अभयपन्नू करेंगे। आदित्यचोपड़ा के मार्गदर्शन में तैयार की गई और अक्षयविधानी द्वारा निर्मित यह फिल्म 31 मार्च 2028 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

यशराज के साथ दूसरी बार काम करेंगे वरुण धवन

दरअसल, वरुण धवन दूसरी बार यशराज फिल्म्स के साथ हाथ मिला रहे हैं। इससे पहले उन्होंने YRF के बैनर तले साल 2018 आई फिल्म ‘सुई धागा: मेड इन इंडिया’ वर्क कर चुके हैं। वहीं, इस फिल्म उनके साथ अनुष्का शर्मा थीं।

VARUN DHAWAN TO HEADLINE YASH RAJ FILMS’ FIRSTEVER HORROR FILM… #YashRajFilms announces its firstever horror film, starring #VarunDhawan in the lead role and directed by #AbhayPannu. Developed under the guidance of #AdityaChopra and produced by #AkshayeWidhani, the film is slated to arrive in cinemas worldwide on 31 March 2028. #YRF

— taran adarsh November 14, 2026

फैंस हुए खुश

वरुण धवन और यशराज के इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वरुण धवन के साथ YRF का हॉरर जॉनर में कदम रखना एक बेहतरीन सिनेमैटिक ट्रीट हैं! पूरी टीम को बहुतबहुत बधाई, 31 मार्च, 028 का बेसब्री से इंतजार है।” एक और यूजर ने लिखा, “VD को इस तरह के रोल में देखना बहुत खास रहेगा और यह फिल्म जरूर हिट होगी।”

वरुण धवन का वर्कफ्रंट

वरुण धवन इस साल दो फिल्मों में नजर आए हैं, एक ‘बॉर्डर 2’ और दूसरी ‘है जवानी तो इश्क होना है’। बॉर्डर 2 को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स दिया गया है। वहीं, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाई नहीं की है। वरुण अपकमिंग प्रोजेक्ट्स बॉक्स ऑफिस पर कैसे जाएंगे, यह तो समय ही बताएगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply