BollywoodIndia

​अंकित से शादी, नमिक से हुकअप और… Priyanka Chahar Choudhary का रैपिड फायर हुआ वायरल

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता कभी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शामिल थे। दोनों जब बिग बॉस में साथ नजर आए तो फैंस ने उनकी बॉन्डिंग को खूब पसंद किया। हालांकि, पिछले साल दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वाले निराश हो गए थे।

​अंकित से शादी, नमिक से हुकअप और… Priyanka Chahar Choudhary का रैपिड फायर हुआ वायरल

अब ब्रेकअप के बाद प्रियंका चाहर चौधरी ने पहली बार अंकित गुप्ता को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर दोनों के फैंस का ध्यान खींच लिया है। हालांकि, प्रियंका ने भविष्य में दोनों के साथ आने को लेकर भी अपनी बात साफ कर दी।

शादी के लिए अंकित गुप्ता को चुना

प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 में नजर आ रही हैं। वह पहले हफ्ते में 4 लाख रुपये की राशि पाकर रूलर बनी हैं। इसी बीच बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉडकास्ट ‘ऑनेस्टली वाय नॉट’ में उनका एक बयान चर्चा में आ गया है।

पॉडकास्ट में प्रियंका के साथ ‘किल, मैरी और हुकअप’ का रैपिड फायर खेला गया। इसमें उन्हें अभिषेक मल्हान, नमिक पॉल और अंकित गुप्ता में से चुनाव करना था। प्रियंका ने अभिषेक मल्हान को ‘किल’, नमिक पॉल के साथ ‘हुकअप’ और अंकित गुप्ता से शादी करने का विकल्प चुना।

प्रियंका ने अपने चुनाव की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, “मैं अभिषेक को किल करना चाहूंगी, क्योंकि उससे मेरा थोड़ा झगड़ा चल रहा है। हुकअप मैं अपने को स्टार नमिक पॉल के साथ करुंगी, क्योंकि मैं उनको नाराज नहीं कर सकती। शादी मैं अंकित से करुंगी, क्योंकि वह मैरिज मटीरियल हैं।”

अंकित से ब्रेकअप पर क्या बोलीं प्रियंका?

अंकित को ‘मैरिज मटीरियल’ बताने के बाद प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्हें एक्टर से ब्रेकअप का कोई पछतावा है। इस पर ‘नागिन’ एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे मेरी जिंदगी में किसी भी चीज का पछतावा नहीं है, जो निर्णय मैंने लिया है, वह मेरे लिए अच्छा है।”

इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या वह भविष्य में अंकित गुप्ता के साथ दोबारा रिश्ते में आने के बारे में सोच सकती हैं। इस सवाल पर प्रियंका ने साफ कहा, “एक्स को एक्स ही रहने दो।”

‘उड़ारियां’ के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की पहली मुलाकात सरगुन मेहता के शो ‘उड़ारियां’ में हुई थी। यहीं से दोनों की करीबी दोस्ती शुरू हुई। इसके बाद ‘बिग बॉस 16’ में दोनों साथ नजर आए और उनकी बॉन्डिंग और भी मजबूत होती दिखाई दी।

दोनों के ब्रेकअप की खबर तब सामने आई, जब प्रियंका और अंकित ने इंस्टाग्राम पर एकदूसरे को अनफॉलो कर दिया था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply