TrendingUttar Pradesh

अमेठी: कॉलेज में जीएनएम छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान

अमेठी, अमृत विचार: मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार को जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। छात्रा का शव कॉलेज के कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सैदुल्लापुर गांव निवासी 21 वर्षीय दीप्ति यादव पुत्री कुंवर बख्श इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन कॉलेज के अंदर एक कमरे में उसका शव फंदे से लटकता मिला। कॉलेज प्रबंधन ने घटना की सूचना तत्काल मुंशीगंज पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में ले लिया। छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

मुंशीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply