BusinessIndia

​अमेरिका से UAE और ब्रिटेन तक, दुनिया में 5-12% तक कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम; भारत में कब होगा?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर अब कई देशों में पेट्रोलडीजल के दामों पर दिखने लगा है. अमेरिका से लेकर ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात तक ईंधन की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. UAE में नवंबर के लिए पेट्रोल के दाम 5.6% तक घटाए गए हैं, जबकि ब्रिटेन में अक्टूबर के हाई लेवल से पेट्रोल करीब 5.4% सस्ता हुआ है. अमेरिका में भी डीजल की औसत कीमत 6 डॉलर प्रति गैलन से नीचे आ गई है.

​अमेरिका से UAE और ब्रिटेन तक, दुनिया में 5-12% तक कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम; भारत में कब होगा?

भारत में भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर दिखने की उम्मीद है, लेकिन घरेलू बाजार में अभी पेट्रोलडीजल के दाम स्थिर हैं. ऐसे में सवाल है कि दुनिया के दूसरे देशों में ईंधन सस्ता होने के बाद भारत में कब राहत मिलेगी?

अमेरिका में कितने सस्ते हुए पेट्रोलडीजल?

अमेरिका में डीजल की औसत कीमत 5.99 डॉलर प्रति गैलन पर आ गई. AAA के आंकड़ों के मुताबिक, 22 सितंबर को डीजल की कीमत करीब 6.53 डॉलर प्रति गैलन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. इसके मुकाबले अब कीमत करीब 8.1% कम है. वहीं, पेट्रोल की औसत कीमत भी 16 नवंबर को 3.81 डॉलर प्रति गैलन रही, जो एक महीने पहले 4.32 डॉलर थी. यानी इसमें करीब 11.9% की गिरावट आई है. हालांकि, डीजल अभी भी पिछले साल के मुकाबले काफी महंगा है.

UAE में पेट्रोल 5.6% तक सस्ता हुआ

संयुक्त अरब अमीरात ने नवंबर 2026 के लिए पेट्रोलडीजल की नई कीमतें जारी की हैं. अक्टूबर के मुकाबले पेट्रोल की कीमतों में 5.6% और डीजल में 1.04% की कटौती की गई है. नई दरों के मुताबिक, Super 98 पेट्रोल 4.16 दिरहम, Special 95 पेट्रोल 4.04 दिरहम और EPlus 91 पेट्रोल 3.97 दिरहम प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 4.75 दिरहम प्रति लीटर रखी गई है. UAE में हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों के आधार पर रेट तय किए जाते हैं.

ब्रिटेन में भी पेट्रोलडीजल के दाम गिरे

ब्रिटेन में अक्टूबर 2026 के पहले हफ्ते में पेट्रोल की औसत कीमत 174.7 पेंस प्रति लीटर तक पहुंच गई थी. 16 नवंबर तक यह घटकर 165.2 पेंस पर आ गई. यानी कीमतों में करीब 5.4% की गिरावट आई है. वहीं, डीजल की कीमत 2 पाउंड प्रति लीटर के स्तर से घटकर 195.4 पेंस पर आ गई है. ब्रिटेन के RAC के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने के बाद थोक ईंधन की कीमतों में भी गिरावट आई है. अगर इसका पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचता है तो पेट्रोल 150 पेंस और डीजल 190 पेंस प्रति लीटर तक आ सकता है.

भारत में तुरंत राहत क्यों नहीं मिल रही?

भारत में पेट्रोलडीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम, रुपयेडॉलर की एक्सचेंज रेट, टैक्स, ट्रांसपोर्ट और दूसरे खर्चों को ध्यान में रखकर तय होती हैं. पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतें बाजार आधारित हैं. इन्हें तय करने का फैसला सरकारी तेल कंपनियां IOCL, BPCL और HPCL करती हैं.

वहीं, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को कहा कि तेल कंपनियों को करीब 42,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. ऐसे में तुरंत कीमतें घटाना तकनीकी रूप से संभव नहीं है. यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में ग्राहकों तक इसका फायदा पहुंचने में समय लग सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply