IndiaTrendingUttar Pradesh

यूपी चुनाव से पहले गठबंधन में बढ़ी खींचतान, कांग्रेस की सीटों की मांग ने सपा के सामने खड़ी की नई चुनौती

यूपी चुनाव से पहले गठबंधन में बढ़ी खींचतान, कांग्रेस की सीटों की मांग ने सपा के सामने खड़ी की नई चुनौती

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच विपक्षी इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी सहमति नहीं बन पाई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बातचीत आगे बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की मुलाकात के बाद भी सीटों पर औपचारिक चर्चा टल गई। अब दोनों पार्टियां पहले एक संयुक्त समन्वय समिति बनाने की तैयारी कर रही हैं।

दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई थी। इसके बाद दावा किया गया था कि मंगलवार से सपा के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू होगी। हालांकि, मंगलवार को सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मुलाकात हुई, लेकिन सीटों पर अंतिम फैसला नहीं हो सका।

पहले बनेगी दोनों दलों की समन्वय समिति

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच अगले दो से तीन दिनों में संयुक्त कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने पर सहमति बनी है। इस समिति में दोनों दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके गठन के बाद सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत आगे बढ़ेगी।

इस बीच कांग्रेस की ओर से कथित तौर पर सपा को सौंपी गई 181 सीटों की सूची को लेकर भी राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर सामने आई इस सूची में 135 सामान्य, 45 अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति की सीट शामिल बताई जा रही है। सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, रायबरेली, सहारनपुर, प्रयागराज, वाराणसी, देवरिया और गोरखपुर की सीटों के नाम होने का दावा किया गया है। हालांकि, इस सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सपा की जीती हुई सीटों पर भी कांग्रेस का दावा

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कांग्रेस की कथित सूची में 22 ऐसी सीटें भी शामिल हैं, जिन पर समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। इनमें गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह, ऊंचाहार से मनोज पांडे और कालपी से विनोद चतुर्वेदी जैसी सीटों का जिक्र है। ये विधायक बाद में सपा छोड़ चुके हैं।

इसके अलावा मुजफ्फरनगर की चरथावल सीट और उन सीटों पर भी कांग्रेस की नजर बताई जा रही है, जिन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन के तहत राष्ट्रीय लोकदल ने जीता था। इससे सीटों के बंटवारे की बातचीत और पेचीदा हो सकती है।

अखिलेश यादव ने साफ किया अपना रुख

अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा और सभी दलों के बीच आपसी सम्मान के साथ सीटों का समायोजन किया जाएगा। उनके मुताबिक, उम्मीदवारों के चयन में पिछले चुनाव का प्रदर्शन, क्षेत्र में जनाधार और जीतने की संभावना अहम आधार होंगे।

यानी सपा सीटों के बंटवारे में उम्मीदवारों की मजबूती और पिछले चुनाव के नतीजों को महत्व देना चाहती है। दूसरी ओर, कांग्रेस की ओर से अधिक सीटों पर दावेदारी की खबरें सामने आ रही हैं।

2022 के नतीजे भी बन सकते हैं बातचीत में मुद्दा

2022 के

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply