भारत के पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी के साथ अपना 16 साल लंबा रिश्ता आधिकारिक रूप से खत्म कर दिया है। वह 2010 में इस फ्रैंचाइजी से जुड़े थे। रॉबिन ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह घोषणा की। इसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने न सिर्फ आईपीएल टीम बल्कि आईएलटी20 की फ्रैंचाइजी एमआई एमिरेट्स से भी नाता तोड़ लिया है।

रॉबिन 2022 से मुंबई इंडियंस के आईपीएल सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब वह विदेशी लीगों में भी मुंबई इंडियंस में कोई भूमिका निभाते नहीं दिखेंगे। रॉबिन 2010 से के साथ हैं। उन्होंने फ्रैंचाइजी के पांच बार आईपीएल खिताब और दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2023 में आईएलटी20 के पहले सीजन में एमआई एमिरेट्स के जनरल मैनेजर के तौर पर भी काम किया था। 2024 में उन्हें एमआई एमिरेट्स का प्रमुख बनाया गया।
रॉबिन सिंह का बयान
रॉबिन सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से नाता तोड़ लिया है। हालांकि, मैं 2022 से उनके आईपीएल स्टाफ का हिस्सा नहीं था, लेकिन इस साल तक मैं एमिरेट्स लीग में उनकी टीम के साथ था। 2010 से मेरे इस शानदार सफर में सपोर्ट के लिए पूरे एमआई परिवार और फैंस का धन्यवाद!!!आने वाले सालों के लिए फ्रैंचाइजी को शुभकामनाएं।’
रॉबिन सिंह ने भारत के लिए 136 वनडे खेले
रॉबिन सिंह ने भारत के लिए 136 वनडे खेले और 2336 रन बनाए। और 69 विकेट लिए। उनकी गिनती बेहतरीन फील्डर्स में होती है। संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग में हाथ आजमाया। वह 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सपोर्ट स्टाफ का भी हिस्सा थे। वह त्रिनिदाद में जन्में हैं।
पंजाब बनाम मुंबई मैच के बाद अंकतालिका, RCB नंबर 1; टॉप5 बैटरबॉलर
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को बड़ा झटका दिया और आईपीएल 2026 के 58वें मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई को 2 अंक मिले जबकि पंजाब को 2 अंक का नुकसान हुआ। आरेंज कैप अब भी क्लासेन के सिर पर है जबकि पर्पल कैच भुवी के नाम है।



