इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. AY 202627 के लिए डिपार्टमेंट ने ITR1 और ITR4 के लिए एक्सेल यूटिलिटी जारी कर दी है. एलिजिबल टैक्सपेयर अब इनकम टैक्स के ऑफिशियल पोर्टल से यूटिलिटी डाउनलोड करके आज से ही FY 202526 के लिए अपने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना शुरू कर सकते हैं.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए खुद इसके बारे में जानकारी दी है. जिसमें लिखा कि “टैक्सपेयर ध्यान दें! AY 202627 के लिए ITR1 और ITR4 की एक्सेल यूटिलिटी और ऑनलाइन फाइलिंग शुरू कर दी गई है और अब यह ईफाइलिंग पोर्टल पर टैक्सपेयर के लिए मौजूद है.
क्या होता है एक्सेल यूटिलिटी
एक्सेल यूटिलिटी एक विशेष रूप से डिजाइन की गई एक्सेल शीट है, जो कठिन कार्यों को सरल और ऑफलाइन करने में मदद करती है. इसका यूज मुख्य रूप से आयकर विभाग की ओर से ITR फाइलिंग के लिए किया जाता है, जिससे टैक्सपेयर बिना इंटरनेट के डेटा भर सकते हैं. उसे वैलिडेट कर सकते हैं और फिर ईफाइलिंग पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं.
ITR1
ITR1 में अब एक बड़ा बदलाव उन टैक्सपेयर से जुड़ा है जिनके पास 2 घर हैं. अब इसका इस्तेमाल दो हाउस प्रॉपर्टी तक से होने वाली इनकम की रिपोर्ट करने के लिए किया जा सकता है, जबकि पहले यह सीमा एक घर तक ही थी. इससे कई टैक्सपेयर के लिए फाइलिंग आसान होने की उम्मीद है.
जिन रेसिडेंशियल टैक्सपेयर की कुल कमाई 50 लाख रुपये तक है, वे अपना रिटर्न फाइल करते समय ITR1 या सहज, चुन सकते हैं. इस फॉर्म में सैलरी, पेंशन, दो आवासीय प्रॉपर्टी, ब्याज से होने वाली कमाई और खेती से होने वाली सीमित इनकम शामिल होती है. यह उन व्यक्तियों के लिए भी मौजूद है जो धारा 112A के तहत 1.25 लाख रुपये तक के लॉन्गटर्म कैपिटल गेन की घोषणा करते हैं.
ITR4 सुगम फॉर्म
सुगम फॉर्म को आधिकारिक तौर पर ITR4 के नाम से जाना जाता है. यह उन निवासी टैक्सपेयर के लिए मौजूद है, जिनमें व्यक्ति, HUF और LLP के अलावा अन्य फर्म शामिल हैं, जिनकी सालाना कमाई 50 लाख रुपये तक है. यह उन लोगों के लिए है जो धारा 44AD, 44ADA और 44AE में बताए गए अनुमानित टैक्सेशन प्रोविजन के तहत फाइलिंग करते हैं और यह धारा 112A के तहत 1.25 लाख रुपये तक के विशिष्ट लॉन्गटर्म कैपिटल गेन की रिपोर्ट करने की भी अनुमति देता है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज ने पहले असेसमेंट ईयर 202627 के लिए ITR फॉर्म जारी किए थे, जिनमें रिपोर्टिंग के कई नए नियम लागू किए गए थे. इन मुख्य बदलावों में लॉन्गटर्म कैपिटल गेन, शेयर बायबैक से होने वाले नुकसान और कुछ खास ट्रेडिंग गतिविधियों के बारे में जानकारी देने की नई शर्तें शामिल हैं.
क्या होता है आईटीआर?
इनकम टैक्स रिटर्न को ITR कहा जाता है, टैक्सपेयर की इनकम, कटौतियों का एक औपचारिक घोषणा पत्र होता है, जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में जमा किया जाता है. रिटर्न आमतौर पर हर साल 31 जुलाई तक फाइल करना होता है. अभी सात ITR फॉर्म मौजूद हैं. कौन सा फॉर्म लागू होगा, यह टैक्सपेयर की इनकम प्रोफाइल और श्रेणी पर निर्भर करता है.



