Ghar Ke Main Door Ko Sajane Ke Tarike: जब भी हम किसी के घर में एंट्री करते हैं तो सबसे पहले मेन डोर को देखते हैं और उससे ही अंदर की खूबसूरती का अंदाजा लगा लेते हैं। कई बार घर अंदर से बहुत अच्छा होता है लेकिन बाहर ज्यादा डेकोरेशन नहीं होने की वजह से घर का लुक बहुत बोरिंग सा लगता है। इससे घर की पहली छाप ज्यादा अच्छी नहीं बनती है। ऐसे में मेन डोर को थोड़ा क्रिएटिव और स्मार्ट तरीके से सजाया जाए तो घर ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगेगा।

अगर आप भी अपने बोरिंग मेन डोर को स्टाइलिश दिखाना चाहते हैं तो कुछ स्मार्ट और क्रिएटिव आइडियाज की मदद ले सकते हैं जो आपके घर का लुक बदल सकता है।
मेन डोर का रंग
घर के मेन डोर के लिए ब्राइट या एलिगेंट कलर चुनें जिससे घर काफी खूबसूरत लगेगा। आजकल वुडन फिनिश, मैट ब्लैक, डार्क ब्राउन, व्हाइट या रॉयल ब्लू जैसे रंग काफी ट्रेंड में हैं। आप डोर पर मिनिमल डिजाइन करवा सकते हैं जो घर को थोड़ा क्लासी लुक देगा।
लाइटिंग पर ध्यान दें
मेन डोर के पास लाइटिंग घर को खूबसूरत दिखाने में मदद करेगी। वॉर्म लाइट्स हैंगिंग लैंप या छोटे डेकोरेटिव बल्ब रात के समय काफी शानदार लगते हैं। आजकल नेम प्लेट पर भी काफी ध्यान दिया जाता है। इसके लिए आप सिंपल की जगह मेटल, वुडन या ऐक्रेलिक डिजाइन चुन सकते हैं। इससे मेन डोर प्रीमियम और ज्यादा आकर्षक नजर आएगा।
नेचुरल लुक के लिए प्लांट्स लगाएं
घर के मेन डोर के पास छोटेछोटे पौधे लगाए जा सकते हैं जो नेचुरल और एलिगेंट लुक देने में मदद करेंगे। इसके अलावा आप हैंगिंग प्लांट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनमें हरे पत्तेदार पौधे लगाए जा सकते हैं। इससे आपके दरवाजे को थोड़ा स्टाइलिश लुक और पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी।
सजाने के अन्य तरीके
मेन डोर के पास सजाने के सामान जैसे वुडन या मेटल के आर्ट पीस, मिनी फाउंटेन, विंटेज हैंडल, विंड चाइम आदि रख सकते हैं। इसे आप सीजन के अनुसार बदल सकते हैं जो घर को नया लुक देने में मदद करेगा।
ऐसे दें मॉडर्न टच
मॉडर्न टच देने के लिए मेन डोर पर डिजिटल डोर बेल, स्मार्ट सेंसर, लाइट्स आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे घर स्टाइलिश दिखेगा और स्मार्ट भी लगेगा। इसके अलावा वेलकम मैट, हैंडमेड डोर रीथ्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर के मेन डोर की सफाई करना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप फ्रेश और खूबसूरत लुक चाहते हैं तो रोजाना गंदगी और धूलमिट्टी को साफ करना चाहिए। थोड़ीसी क्रिएटिविटी और सही टिप्स की मदद से आप घर के मेन डोर को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बना सकते हैं। खूबसूरत एंट्रेंस न सिर्फ घर की सुंदरता को बढ़ाता है बल्कि आने वाले लोगों पर भी अच्छा प्रभाव छोड़ता है।



