Satya Report: मध्य प्रदेश के मुरैना में स्थित ककनमठ मंदिर किसी अजूबे से कम नहीं है। बिना सीमेंट और चूने के बना यह 100 फीट ऊंचा मंदिर आज भी सही तरीके से उसी जगह है। जानिए क्या वाकई में इसे भूतों ने एक रात में बनाया था।

Ghost Built Temple: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक ऐसा मंदिर है, जिसका रहस्य बड़े-बड़े इंजीनियर भी आज तक नहीं सुलझा पाए हैं। 11वीं सदी के इस मंदिर में न तो सीमेंट लगा है और न ही मिट्टी या चूने का इस्तेमाल हुआ है। यह मंदिर सिर्फ पत्थरों पर बैलेंस करके खड़ा किया गया है। 100 फीट ऊंचे इस ढांचे को देखकर ऐसा लगता है कि यह अभी गिर जाएगा, लेकिन 1000 साल से तूफान भी इसे हिला नहीं पाए। गांव वाले कहते हैं कि इसे भूतों ने एक ही रात में बनाया था और सुबह होते ही काम अधूरा छोड़ कर भाग गए। क्या ये वाकई चमत्कार है या पुरानी कारीगरी का कोई जादू? आइए जानते हैं इस रहस्यमयी मंदिर की पूरी कहानी। .
ड्राई स्टोन मेसनरी तकनीक से बनाया गया
ककनमठ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसकी सबसे खास बात इसकी बनावट है। इसे ड्राई स्टोन मेसनरी तकनीक से बनाया गया है। आप मंदिर के पत्थरों के बीच से आर-पार देख सकते हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी ने लेगो ब्लॉक्स से खेल-खेल में इतना ऊंचा मंदिर बना दिया हो। लोग कहते हैं कि इस मंदिर के पत्थर हवा में झूलते महसूस होते हैं, लेकिन मंदिर अपनी जगह से हिलता तक नहीं है।



