TrendingUttar Pradesh

​उत्तराखंड खिलाड़ियों का जलवा… बने नेशनल चैंपियन, 71 पदकों के साथ जीती वोविनाम ओवरऑल ट्रॉफी

​उत्तराखंड खिलाड़ियों का जलवा… बने नेशनल चैंपियन, 71 पदकों के साथ जीती वोविनाम ओवरऑल ट्रॉफी

हल्द्वानी, अमृत विचार: जम्मू के भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में 25 राज्यों के करीब एक हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड के 110 सदस्यीय दल ने 28 स्वर्ण, 20 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 71 पदक जीतकर 223 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

उत्तराखंड की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में नैनीताल जिले के खिलाड़ियों की भी अहम भूमिका रही। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विनोद लखेरा ने बताया कि प्रदेश के दल में 93 खिलाड़ी और 17 ऑफिशियल शामिल थे। उन्होंने कहा कि नैनीताल के खिलाड़ियों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में पदक जीते और जिले के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया।

उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

जम्मूकश्मीर एसोसिएशन ने कराया आयोजन

चैंपियनशिप का आयोजन वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग और महासचिव शंकर महाबले के निर्देशन में जम्मूकश्मीर एसोसिएशन की ओर से किया गया।

उत्तराखंड के चैंपियन बनने पर वोविनाम एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती, टेक्निकल डायरेक्टर देवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, रसिका सिद्दीकी, मोहन पाठक, किशोर जोशी, डीएसओ निर्मला पंत समेत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और पूरी टीम को बधाई दी।

नैनीताल के पदक विजेताओं ने बढ़ाया प्रदेश का मान

नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में आर्यन कुमार टम्टा, धैर्य भड़ाना, मानस डालाकोटी, सिद्धार्थ जोशी, लक्ष्य अधिकारी, आर्य बहते, सागर सिंह अधिकारी, सिद्धार्थ सिंह, मीत दावरानी, करुणा लखेरा, पलक बुलोटिया, सुनंदा रावत, यशिका बिष्ट, बबीता अधिकारी, अपराजिता श्रीवास्तव, भूमि मान और भाविका त्रेहा शामिल रहीं।

रजत पदक निकुंज सिंह रावत, मोहित मेहता, विभोर भट्ट, रिद्धिमा नरवाल, कुमकुम बिष्ट, निकिता सती, प्रियांशी टम्टा और कृतिका रावत ने जीते।

वहीं कांस्य पदक हासिल करने वालों में अशांक अग्रवाल, पीयूष चंद्र आर्य, प्रियांशु आर्य, अभ्युदय शर्मा, आदित्य मंचवारी, कार्तिक सनवाल, गायत्री सिंह, अंबिका, अंजली जंगपांगी, इरा बडोनी, याचना टम्टा, इशिता, विशाखा राजपूत, रीता आर्या और भूमिका शामिल रहीं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply