CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: में नया​​​​​​ मोड़: बेटा सुब्रत गिरफ्तार, बहू शालू की जल्द होगी रिहाई

कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: में नया​​​​​​ मोड़: बेटा सुब्रत गिरफ्तार, बहू शालू की जल्द होगी रिहाई

कानपुर। 24 घंटे की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्यारोपित बहू शालू को पुलिस ने अन्य दोनों आरोपितों के साथ गुरुवार को फिर से जेल भेज दिया है। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि शालू इस हत्याकांड में शामिल नहीं थी।

भारतीय नागरिक संहिता की धारा 190 के तहत पुलिस अदालत से अनुरोध करेगी कि शालू को रिहा कर दिया जाए। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। दोपहर 1:00 बजे पुलिस आयुक्त ने पत्रकार वार्ता बुलाई है, जिसमें इस केस से संबंधित तमाम नए तथ्यों पर बात की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

विनीत मिनोचा की पांच सितंबर को उनके घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दवा कारोबारी का नौकर विशाल अपने एक अन्य दोस्त राजकिशोर के साथ घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

पकड़े जाने पर विशाल ने बहू शालू द्वारा ₹6 लाख की सुपारी देकर हत्या कराए जाने की बात कबूल की थी। इस बीच बुधवार को रिमांड के दौरान विशाल ने अपना बयान बदला और कहा कि उसे शालू का नाम लेने के लिए उसके पति सुब्रत ने कहा था।

पति को सामने देखते हुए फफक कर रो पड़ी थी शालू

बुधवार को पुलिस ने आरोपितों के सामने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मॉल में खरीदारी, फ्लैट की चाबी से जुड़े सवाल रखकर हत्या की साजिश की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने शालू का उसके पति सुब्रत से कल्याणपुर थाने में सामना भी कराया। सुब्रत को सामने देखते ही शालू भावुक होकर रोने लगी और बेटे श्रीजय का हाल पूछा।

विशाल के बयान ने बदला पूरा रुख

रिमांड के दौरान विशाल के बयान ने केस का पूरा रुख बदलकर रख दिया है। पहले जहां पकड़े जाने पर उसने शालू का नाम लेकर हत्या करने और इसके बदले छह लाख रुपये देने की बात कही थी।

वहीं रिमांड के दौरान बुधवार को उसने बताया कि सुब्रत ने ही पिता विनीत मिनोचा की हत्या करने के नाम पर उसे छह लाख रुपये देने की बात कही थी। विशाल से पुलिस को बताया कि सुब्रत ने उससे कहा था कि पकड़े जाने पर शालू का नाम ले लेना।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply