CrimeIndiaTrending

जिंदगी से हारी अखाड़े की चैंपियन… प्रताड़ना से परेशान पहलवान ने 3 बच्चों संग की आत्महत्या, ससुराल वालों पर लगा दहेज का आरोप.

जिंदगी से हारी अखाड़े की चैंपियन… प्रताड़ना से परेशान पहलवान ने 3 बच्चों संग की आत्महत्या, ससुराल वालों पर लगा दहेज का आरोप.

Maharashtra Wrestler Death: महाराष्ट्र में एक महिला पहलवान ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पूर्व रेसलर को उसके ससुरालवाले दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक यातना देते थे. इससे परेशान उसने नलदुर्ग किले से छलांग लगा दी.

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के धराशिव जिले में गुरुवार ( 3 सितंबर 2026) को नेशनल लेवल की रेसलर अश्विनी पोल ने आत्महत्या कर ली. इस दुखद घटना में पहलवान के साथ उनके 3 बच्चों में से 2 की भी मौत हो गई. हादसे में अश्विनी की दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला की 2 साल की जुड़वा बेटियां और 5 साल का एक बेटा था.

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि उमर्गा के व्हान्टल निवासी शिक्षक तानाजी शिवाजी मोहिते के पिता की शिकायत के बाद अश्विनी के पति और ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है.

घर पर मिल रही थी यातना

मामले के जांच अधिकारी रविंद्र गायकवाड़ ने बताया कि जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद अश्विनी को मानसिक यातनाएं भी दी गईं. इस दुखद घटना में 1 बच्ची की मौत हो गई. उन्होंने बताया,’ लातूर जिले के निलंगा तालुका के अंबुलगा निवासी अश्विनी के पति, सासज-ससुर और मौसी समेत सभी कथित तौर पर शादी के समय माता-पिता की ओर से दहेज न दिए जाने की बात कहकर उसे परेशान करते थे.

दहेज को लेकर ससुरालवालों पर दबाव

पुलिस ने बताया कि अश्विनी के पति और ससुराल वाले उस पर दबाव डालते थे कि वह अपने माता-पिता से सोने की चूड़ियां और ऑटो रिक्शा खरीदने के लिए पैसे ले. वे उसे बार-बार शारीरिक और मानसिक यातना देते थे. उत्पीड़न से तंग आकर उसने अपने 3 बच्चों के साथ नलदुर्ग किले से छलांग लगा दी. रेसलर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास-ससुर समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

इंटरनेशनल लेवल की पहलवान थी अश्विनी

‘TOI’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि अश्विनी मराठवाड़ा की पहलवान थीं और उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 5 गोल्ड और 6 सिल्वर मेडल जीते थे. पूर्व पहलवान, कोच और इंटरनेशनल रेफरी दिनेश गुंड ने अश्विनी के बारे में बात करते हुए कहा,’ वह एक होनहार पहलवान थीं और उन्होंने अंडर 16 और अन्य आयु वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते थे. उनकी कम उम्र में शादी हो गई थी, जिसके चलते उन्हें खेल छोड़ना पड़ा. उनकी जिंदगी का अंत इस दुखद रूप से हुआ.’

घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ BNS के सेक्शन 80, (दहेज हत्या), 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 85 (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला के प्रति क्रूरता) के तहत मामला दर्ज किया गया. पूछताछ के लिए महिला के पति और सास-ससुर को हिरासत में लिया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply