CrimeIndia

​महीने में 30 चक्कर, 4 गुना मुनाफा, टारगेट पर एजुकेश हब… 2.60 करोड़ की हेरोइन से खुला जब्बार खां का नेटवर्क, देहरादून तक पहुंच रहा था ‘सफेद जहर’

Bareilly News: उत्तराखंड को ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ बनाने के मिशन के बीच नशे के एक बहुत बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और उत्तर प्रदेश की मीरगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरेली के फरीदपुर निवासी जब्बार खां को 2.60 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान जब्बार द्वारा किए गए खुलासों ने पुलिस और जांच एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं.

​महीने में 30 चक्कर, 4 गुना मुनाफा, टारगेट पर एजुकेश हब… 2.60 करोड़ की हेरोइन से खुला जब्बार खां का नेटवर्क, देहरादून तक पहुंच रहा था ‘सफेद जहर’

पुलिस जांच में सामने आया कि जब्बार खां एक महीने में करीब 25 से 30 बार बरेली से देहरादून आताजाता था. यानी वह लगभग हर दिन सड़क मार्ग से प्राइवेट कार, टैक्सी या सामान्य बसों के जरिए यात्रा करता था ताकि किसी को उस पर शक न हो. एक ही समय पर बड़ी खेप ले जाने के बजाय वह कम जोखिम वाली छोटीछोटी मात्रा में माल देहरादून पहुंचाता था.

एजुकेशन हब, हॉस्टल और पीजी तस्करों के निशाने पर

देहरादून देश का एक प्रमुख एजुकेशन हब है, जहां देश भर से लाखों छात्र पढ़ाई करने आते हैं. निजी विश्वविद्यालयों, मेडिकलइंजीनियरिंग कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के आसपास रहने वाले छात्र तस्करों के मुख्य निशाने पर हैं. तस्कर सीधे कैंपस में जाने के बजाय पहले से नशे की ओर झुके या अमीर घर के छात्रों को ढूंढते हैं. शुरुआती दौर में उन्हें मुफ्त में नशा देकर लत लगाई जाती है और बाद में उन्हीं छात्रों को दूसरे साथियों तक सप्लाई पहुंचाने का जरिया बना लिया जाता है.

4 गुना भारी मुनाफा: 2 हजार की हेरोइन 8 हजार में

जांच में खुलासा हुआ कि बरेली के फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज इलाकों से माल उठाया जाता था. बरेली में जिस हेरोइन की कीमत 1,500 से 2,000 रुपये प्रति ग्राम होती है, वही माल देहरादून में 6,000 से 8,000 रुपये प्रति ग्राम तक बेचा जाता है.

इसी चार गुना भारी मुनाफे के लालच में तस्कर नेटवर्क को लगातार सक्रिय रखते थे. इसके अलावा राजपुर रोड, मसूरी डायवर्जन, सहस्त्राधारा और झाझरा की वीकेंड पार्टियों, कैफे और विला में भी इस माल की भारी खपत होने की बात सामने आ रही है.

एसपी साउथ अंशिका वर्मा का बयान

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि एएनटीएफ और मीरगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 2.60 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी 20 से 25 बार देहरादून जा चुका था. उन्होंने कहा कि यह पूरा गैंग उत्तराखंड से जुड़ा हुआ है. फिलहाल आरोपी के मोबाइल फोन, संपर्कों और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच की जा रही है ताकि इसके पीछे बैठे मुख्य सप्लायरों तक पहुंचा जा सके.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply